फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Live 2020: इन सरकारी विभागों में निकली बंपर भर्तियां, मिलेगी बेहतरीन सैलरी

Mon, 08 Jun 2020 03:32 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri 2020 Live: सरकारी नौकरी पाना बहुत से युवाओं का सपना होता है। amarujala.com युवाओं के इस सपने को पूरा करने में पूरी मदद करेंगा। इसके लिए हम रोज की तरह आपके लिए सरकारी नौकरी की नई अपडेट्स लेकर आए हैं। यहां आपको न सिर्फ राज्य और केंद्र में होने वाली भर्तियों के बारे में पता चलेगा, बल्कि इन नौकरियों कि अधिसूचना लिंक भी दी जाएगी, जिससे उम्मीदवार आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। तो सरकारी नौकरी की हर अपडेट जानने के लिए हमसे जुड़े रहें। पढ़ते हैं आगे...
विज्ञापन
sarkari naukri live 2020 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:31 PM, 08-Jun-2020

सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए सुनहरा मौका, अधिकतम आयु 56 वर्ष

Geological Survey of India Recruitment: जियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि साधारण ग्रेड चालक, सामान्य केंद्रीय सेवा समूह 'सी' पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 06 जुलाई 2020 को या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

02:17 PM, 08-Jun-2020

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में पाएं नौकरी, नहीं देनी कोई लिखित परीक्षा

PPQS Recruitment 2020: कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय और किसान कल्याण मंत्रालय में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि तकनीकी अधिकारी के पद आवेदन मांगे गए हैं।  छात्र वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से नौकरी पा सकते हैं। पात्र उम्मीदवार 12 जून 2020 को साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

01:19 PM, 08-Jun-2020

NTPC में करना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो 22 जून तक करें आवेदन

NTPC Recruitment 2020 : नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने खदान सर्वेक्षक, उत्खनन प्रमुख समेत कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। बता दें कि उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आज ही पूर्ण करें। आवेदन करने के बाद एक प्रिंटआउट को सुरक्षित रख लें।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
12:23 PM, 08-Jun-2020

प्रोफेसर बनने का सपना करें पूरा, आज है आवेदन का अंतिम मौका

UKMSSB Recruitment 2020 – उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने उत्तराखण्ड राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों के अंतर्गत के कई पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आज ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

11:33 AM, 08-Jun-2020

लोकसभा सचिवालय में चल रही हैं भर्तियां, यहां सहायक के कई पद खाली

Loksabha Secretariat  Recruitment 2020: लोक सभा सचिवालय में सहायक के विभिन्न पदों भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद पर नौकरी पाना चाहते हैं। वे उम्मीदवार 30 जून, 2020 या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
10:15 AM, 08-Jun-2020

लोक सेवा आयोग दे रहा है सरकारी नौकरी का मौका, जल्द करें आवेदन

BPSC Recruitment 2020: सरकारी नौकरी की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), पटना में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। जो उम्मीदवार नौकरी करने के इच्छुक हैं, उनको बीपीएससी ने एक और मौका दिया है। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

07:45 AM, 08-Jun-2020

Indian Army Recruitment Rally 2020: 10वीं, 12वीं पास के लिए आर्मी में सैनिक बनने का मौका

Indian Army Recruitment Rally 2020: भारतीय सेना जवानों की भर्ती के लिए रैली आयोजित करने जा रही है। इस रैली का आयोजन जुलाई से अगस्त महीने में किया जाएगा। इस रैली भर्ती का आयोजन हिसार (हरियाणा), पटियाला और चरखी दादरी (हरियाणा) में किया जाएगा। इस रैली से संबंधित अन्य जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

07:39 AM, 08-Jun-2020

Sarkari Naukri Live 2020: इन सरकारी विभागों में निकली बंपर भर्तियां, मिलेगी बेहतरीन सैलरी

BPSC Recruitment 2020: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2020 पदों पर भर्ती के लिए बिहार सरकार द्वारा 200 से ज्यादा पदों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर एक विज्ञप्ति जारी की है। नोटिस के तहत अब आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून है।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें