फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2020 LIVE: रेलवे, ESIC, AIIMS समेत कई जगहों पर नौकरी के मौके

Thu, 30 Jan 2020 04:54 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

  • HCL: एचसीएल में हो रही हैं भर्तियां 
  • ESIC: युवाओं को नौकरी का मौका
  • 10वीं, 12वीं के लिए कई विभागों में हो रहीं भर्तियां
  • अन्य विभागों में हो रहीं भर्तियाें के बारे में लें जानकारी
Sarkari Naukri 2020 live : आज-कल हर कोई सरकारी नौकरी पाने की इस दौड़ में आगे निकलना चाहता है। ऐसे में एक बेहतर तैयारी के साथ-साथ सहीं मौके की भी जरूरत है। कभी-कभी तो आवेदन निकल जाते हैं, और उम्मीदवारों को पता ही नहीं चलता है, और उनको फिर से नौकरी पाने के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ता है। इसके चलते amrujala.com यहां रोज सरकारी नौकरी की अपडेट दे रहे हैं। जिससे आप समय रहते ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागाें ने आवेदन मांगे हैं...
विज्ञापन
live sarkari naukri - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:48 PM, 30-Jan-2020

उत्तर प्रदेश के सैनिक स्कूल में हो रही हैं भर्तियां, अनेक पद खाली

Sainik School, Jhansi Recruitment 2020: सैनिक स्कूल, झांसी (यूपी) नौकरी अधिसूचना: सैनिक स्कूल, झांसी (यूपी) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि असिस्ट मास्टर, एलडीसी, नर्सिंग सिस्टर, ड्राइवर, वार्ड बॉय और अन्य पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।

इच्छुक उम्मीदवार सैनिक स्कूल, झांसी (यूपी) भर्ती 2020 के लिए निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 31 जनवरी 2020 या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। 

इस नौकरी की विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

04:16 PM, 30-Jan-2020

NHM: स्नातकों के लिए सुनहरा मौका, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में करें नौकरी

NHM Karnataka Recruitment 2020 : नेशनल हेल्थ मिशन (NHM Karnataka) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जी रही हैं। आपको बता दें कि नर्स मिड लेवल हेल्थकेयर प्रोवाइडर (MLPP) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिला स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सोसायटी के माध्यम से कुल 253 रिक्तियां भरी जाएंगी।

इच्छुक उम्मीदवार NHM नर्स भर्ती के लिए 18 जनवरी से 07 फरवरी 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस नौकरी की विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

03:48 PM, 30-Jan-2020

AIIMS में सीधे हो रही हैं भर्तियां, स्नातक ऐसे करें आवेदन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर (AIIMS रायपुर) नौकरी अधिसूचना: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर (AIIMS रायपुर) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

योग्य आवेदक 29 फरवरी 2020 को वॉक-इन-इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

इस नौकरी की विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
03:03 PM, 30-Jan-2020

BECIL: 5वीं पास से लेकर 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, आवेदन के लिए एक दिन बाकी

BECIL Recruitment 2020: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही हैं। बता दें कि डाटा एंट्री ऑपरेटर (लिपिक), MTS (सेमी-स्किल्ड), गार्डनर / माली (अनस्किल्ड), सुपरवाइजर फॉर हाउसकीपिंग के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार पदों के लिए निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 31 जनवरी 2020 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

इस नौकरी की विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

01:21 PM, 30-Jan-2020

इस राज्य में हो रही हैं बंपर भर्तियां, 16208 पद खाली

AP Grama Sachivalayam 2020: सरकारी नौकरी पाने के लिए अब ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है। आंध्र प्रदेश, ग्राम सचिवालयम में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही हैं। आपको बता दें कि पंचायत सचिव, ग्राम राजस्व अधिकारी, एएनएम स्वास्थ्य सहायक, पशुपालन सहायक, ग्राम मत्स्य सहायक, ग्राम बागवानी सहायक, ग्राम सेरीकल्चर सहायक, ग्राम कृषि सहायक के 16,000 से अधिक पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी की है।

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://gramasachivalayam.ap.gov.in या http://vsws.ap.gov.in/ के माध्यम से 11 जनवरी से 31 जनवरी 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

इस नौकरी की विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
12:57 PM, 30-Jan-2020

कर्मचारी चयन आयोग ने 1000 से ज्यादा पदाें के लिए मांगे हैं आवेदन, अंतिम मौका

HPSSC Recruitment: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) ने एक हजार से ज्यादा पदों पर नौकरी के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। स्टाफ नर्स, सांख्यिकीय सहायक, प्रयोगशाला तकनीशियन (आयुर्वेद), कंप्यूटर ऑपरेटर, जूनियर ऑडिटर समेत कई पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

इस नौकरी की विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

12:17 PM, 30-Jan-2020

बैंक में नौकरी पाने का मौका, सैलरी 50 हजार से ज्यादा

Exim Bank में अनेक पदों पर भर्तियां होने जी रही है। आपको बता दें कि डिप्टी मैनेजर के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। 22 पदों पर भर्ती चल रही हैं। उम्मीदवार के लिए अंतिम तिथि 22 फरवरी निर्धारित की गई है।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

11:02 AM, 30-Jan-2020

स्नातक हैं तो जल्द करें आवेदन, यहां असिस्टेंट के कई पद हैं खाली

WBPSC Recruitment 2020 – अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यहां कई पदों पर नियुक्तियां हाे रहीं हैं। उम्मीदवारों के पास अगर मांगी गई संबंधित योग्यताएं हैं, तो वे लोक सेवा आयोग, पश्चिम बंगाल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना देख सकते हैं। बता दें कि ये भर्ती प्रयोगशाला सहायक के पदों पर कि जा रही हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

10:44 AM, 30-Jan-2020

Railway : रेलवे में लगातार हो रहीं बंपर भर्तियां, अब 10वीं पास के लिए 2792 पदों पर निकली नौकरी

Indian Railway Recruitment 2020 : भारतीय रेलवे में नौकरी पाने के इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों के लगातार मौके मिल रहे हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB - Railway Recruitment Board) द्वारा लगातार अलग-अलग पदों के लिए नौकरियां निकाली जा रही हैं। इस बार पूर्वी रेलवे कि तरफ से कुल 2792 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

10:27 AM, 30-Jan-2020

Sarkari Naukri 2020 LIVE: रेलवे, ESIC, AIIMS समेत कई जगहों पर नौकरी के मौके

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने 10वीं पास से मांगे हैं आवेदन, मेरिट के आधार पर होगा चयन

Hindustan Copper Limited Recruitment 2020 : 
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (Hindustan Copper) में ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ये भर्ती कुल 161 पदों पर कि जाएंगी। इच्छुक युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। अगर वे सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो इन पदों पर नौकरी पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें