Sarkari Naukri 2020 LIVE : सरकारी नौकरी पाने के लिए बहुत से युवा तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें जरूरत है सिर्फ एक सही मौके की। ऐसे ही युवाओं का सपना अब पूरा होगा। हम (amarujala.com) आपको उन सरकारी विभागों में भर्तियों के बारे बताएंगे, जिनके लिए आप आज आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आपको पदों के विज्ञापन लिंक भी यहीं मिलेंगे। कब से आवेदन होंगे, कितने पदों पर किस माध्यम से भर्तियां होंगी सभी जानकारी यहां मिलेगी। साथ ही अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। पढ़ते हैं आगे...
SSB Recruitment 2020: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में कॉन्स्टेबल के 1522 पदों पर बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। जो उम्मीदवार एसएसबी में इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 21 नवंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। 18 से 27 उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन करने के लिए एक उम्मीदवार का दसवीं पास होना अनिवार्य है। नोटिफिकेशन लिंक आवेदन लिंक
05:02 PM, 25-Nov-2020
स्नातकों के लिए केंद्र सरकार की नौकरी, तुरंत करें अप्लाई
CPCB Recruitment 2020: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया 19 नवंबर, 2020 से ही शुरू हो चुकी है। इसके लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। मात्र एक इंटरव्यू के आधार पर ही सेलेक्शन होगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 18 दिसंबर, 2020 से पहले कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 60,000 से 80,000 तक प्रति महीना सैलरी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।
भारतीय रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, मेरिट से होगा चयन
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कई खाली पदों को भरने के लिए एक विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 01 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो जाएगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। 10वीं पास उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के योग्य होंगे।
अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंकपर क्लिक करें।
केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान (CIMFR) में नौकरी के मौके
सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ माइनिंग एंड फ्यूल रिसर्च में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये भर्तियां प्रोजेक्ट असिस्टेंट और प्रोजेक्ट असोसिएट के रिक्त पदों पर हो रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 11 दिसंबर, 2020 तक ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए इंजीनियरींग क्षेत्र में डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। खास बात यह है कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इससे संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
NTPC: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने कई रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करने चाहते हैं, बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 23 नवंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। ये भर्तियां डिप्लोमा इंजीनियर्स के लिए हो रही हैं। इन पदों पर 25 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देखते हैं तो यह खुशखबर आपके लिए है। केनरा बैंक (Canara Bank) में नौकरी करने का सुनहरा सामने आया है। बैंक में विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 25 नवंबर, 2020 से शुरू हो रही है। स्पेशलिस्ट ऑफिसर के विभिन्न पदों पर नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 20 से 35 वर्ष के उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, जीडी और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के अनेक पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है। 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन करने के मान्य होंगे। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।
रेल मंत्रालय के तहत एक मिनी रत्न पब्लिक सेक्टर कंपनी RITES Limited ने इंजीनियर के 170 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां सिविल, मेकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री धारक उम्मीदवारों के लिए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए बस एक दिन बाकी है। आवेदकों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन से संबंधित सभी जरूरी जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट rites.com मिल जाएंगी।
Sarkari Naukri 2020: रेलवे, भारतीय डाक, सरकारी बैंकों समेत कई विभागों में नौकरी के बेहतरीन मौके
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में अनेक पदों पर भर्तियां हो रही हैं। आपको बता दें कि मैनेजर के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया आज यानि 25 नवंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन लिंक के साथ-साथ आवेदन लिंक भी खबर में दिया जा रहा है। तो फिर देर किस बात की, तुरंत करें आवेदन।