फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2020: 10वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए नौकरी के ढेरों मौके, आज ही कर लें आवेदन

Sun, 27 Dec 2020 04:50 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri 2020 LIVE: सरकारी नौकरी का सपना बहुत से युवा देखते हैं। इस सपने को पूरा करने के लिए सालों बहुत मेहनत करते हैं और इंतजार करते हैं, उनकी योग्यता अनुसार नौकरी के आवेदन निकलने का। परन्तु कभी- कभी ऐसा भी होता है कि आवेदन निकाल भी जाते हैं और छात्रों को पता भी नहीं चलता। इसलिए आपको amarujala.com पर प्रतिदिन नवीन नौकरियों के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही आपको योग्यता, पदों की संख्या जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराएंगे। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
sarkari naukri live - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:42 PM, 27-Dec-2020

पुलिस कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्तियां, जान लें आवेदन प्रक्रिया

Police Constable Recruitment 2021: पुलिस कांस्टेबल के 4000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर, 2020 से शुरू हो जाएगी, जो कि 14 जनवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। 18 से 33 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

04:01 PM, 27-Dec-2020

मैनेजर की पोस्ट के लिए अभी करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी

कैनफिन होम्स इंडिया लिमिटेड ने मैनेजर के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 04 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इतना ही नहीं 65000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। आवेदकों के पास स्नातक की डिग्री आवश्यक तौर पर होनी चाहिए। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी।

02:49 PM, 27-Dec-2020

इंडियन ऑयल में भर्तियां, 10वीं पास के लिए भी है मौका

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर, 2020 से शुूरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खबर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां।

विज्ञापन
02:16 PM, 27-Dec-2020

इंटरव्यू से ही मिलेगी नौकरी, जान लें पूरी आवेदन प्रक्रिया

ESIC Dehradun: एम्पलॉइज स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन में वैकेंसी निकाली गई है। स्पेशलिस्ट ग्रेड 2 के रिक्त पदों के लिए ये भर्तियां हो रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 01 फरवरी, 2021 तक आवेदन फॉर्म भरकर निर्धारित पते पर भेज दें। इतना ही नहीं, इस नौकरी के लिए आपको 65000 से ज्यादा सैलरी भी मिलेगी। खास बात है कि आपका चयन भी केवल एक इंटरव्यू के आधार पर ही किया जाएगा। 

नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक

01:37 PM, 27-Dec-2020

बैंक में नौकरी के लिए करें आवेदन

सरकारी बैंक भर्ती 2021: अगर आप भी सरकारी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो यह खुशखबर आपके लिए है। स्टेट बैंक, आईडीबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा, इन तीन बैंको में कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इन नौकरियों के लिए आप भी आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए यहां पढ़ें।

विज्ञापन
12:56 PM, 27-Dec-2020

भारतीय नौसेना में भर्तियां, 31 दिसंबर तक ही कर सकते हैं आवेदन

भारतीय नौसेना से जुड़ने का यह शानदार मौका है। बता दें कि एजुकेशन, तकनीकी और एक्जीक्यूटिव शाखाओं के लिए भारतीय नौसेना अकादमी (INA) एझीमाला, केरल ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर के लिए एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।

Apply Online

12:12 PM, 27-Dec-2020

मेरिट के आधार पर होगा सिलेक्शऩ, 10वीं पास करें आवेदन

भारतीय रेल में नौकरी करने का यह सुनहरा मौका है। RRC ने अपरेंटिस के 1004 रिक्त पदों के लिए ये आवेदन निकाले हैं। दसवीं पास उम्मीदवार 09 जनवरी, 2021 तक ऑनलइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपका चयन केवल मेरिट के आधार पर ही होगा। शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क आदि संबंधी जानकारियां।

Apply Online

11:14 AM, 27-Dec-2020

ग्रेजुएट्स के लिए भारतीय तटरक्षक में सरकारी नौकरियां, आखिरी मौका आज

Indian Coast Guard: आईसीजी ने असिस्टेंट कमांडेंट के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए थे जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 27 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। ग्रेजुएट की डिग्री वाले इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना होगा। इस नौकरी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।

Apply Online

10:29 AM, 27-Dec-2020

NTPC Delhi में नौकरियां, लाखों का सैलरी पैकेज भी

एनटीपीसी दिल्ली में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। ये भर्तियां सर्वेयर समेत कई पदों के लिए हो रही हैं। इतना ही नहीं इस नौकरी के लिए 1,90,000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की, आज अभी तुरंत करें आवेदन।

नोटिफिकेशन लिंक 
आवेदन लिंक

09:58 AM, 27-Dec-2020

लेक्चरर की बंपर भर्तियां, सैलरी 1.5 लाख से भी ज्यादा

UPPSC: राज्य के इंटर कॉलेजों में विभिन्न विषयों के लेक्चरर के रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर, 2020 से शुरू हो गई है। 21 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार 22 जनवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रवक्ता पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार नहीं होगा। प्रारंभिक परीक्षा के बाद होने वाली मुख्य परीक्षा की मेरिट के आधार पर चयन होगा।

नोटिफिकेशन लिंक (English)
नोटिफिकेशन लिंक (Hindi)
आवेदन लिंक 

09:25 AM, 27-Dec-2020

10वीं पास के लिए भारतीय डाक में कई पदों पर भर्तियां

India Post GDS 2021: भारतीय डाक विभाग के तहत ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। 21 दिसंबर, 2020 से आवेदन प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार नौकरी से संबंधित सभी जानकारियों से अवगत होने के बाद आवेदन प्रक्रिया को जल्द पूरा करें।

08:50 AM, 27-Dec-2020

ONGC: कल है वॉक-इन-इंटरव्यू का पहला दिन, हाथ से न जाने दें मौका

तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) में मेडिकल ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्तियां हो रही हैं। बता दें कि कल से यानि 28 दिसंबर से इंटरव्यू शुरू हो रहे हैं। यह 29 दिसंबर, 2020 तक चलेंगे। इच्छुक उम्मीदवार समय से ही पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा लें। इसके अलावा आपको 75000 तक सैलरी भी मिलेगी। इंटरव्यू का स्थान, पदों का विवरण आदि जरूरी जानकारी के लिए ये पढ़ें।

08:00 AM, 27-Dec-2020

Sarkari Naukri 2020: 10वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए नौकरी के ढेरों मौके, आज ही कर लें आवेदन

UPPCL JE Vacancy 2021: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) में नौकरी का यह सुनहरा मौका है। यूपीपीसीएल ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन आंमत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानि 28 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि के लिए ये पढ़ें और तुरंत अप्लाई करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें