फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2020 Live: 8वीं पास से लेकर डिग्री धारकों के लिए सरकारी नौकरी के मौके, जल्द करें आवेदन

Sat, 11 Jul 2020 03:40 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri 2020 Live Updates In Hindi: सरकारी नौकरी पाने के लिए युवाओं में कितनी ललक है इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि रेलवे जैसे संस्थान में कम पदों पर निकली भर्ती पर भी लाखों की संख्या में आवेदन किए जाते हैं। सरकारी नौकरी पाने के लिए युवा सालों तक दिन-रात मेहनत करते हैं। उन्हें इंतजार होता है सिर्फ उनकी योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी के विज्ञापन निकलने का। परन्तु कभी कभी आवेदन निकल भी जाते है और उन्हें पता नहीं चल पाता। ऐसे में फिर से आवेदन करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में amarujala.com आपको हर छोटी बड़ी सरकारी नौकरी के बारे में बताएंगे। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
sarkari naukri live 2020 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:40 PM, 11-Jul-2020

APSC Recruitment 2020:  इतनी होनी चाहिए आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए 21 से 38 वर्ष की आयु होनी आवश्यक है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

03:37 PM, 11-Jul-2020

अगर पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो लोक सेवा आयोग दे रहा है मौका

असम लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि 24 जुलाई, 2020 से पहले पूरा कर लें। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार APSC की आधिकारिक वेबसाइटया आगे की स्लाइड से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें।

02:32 PM, 11-Jul-2020

BHU Recruitment 2020: इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन 

उम्मीदवारों को विज्ञापन जारी होने की तिथि के 21 दिनों के अंदर आवेदन करने की अनुमति है। इस के उपरान्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
02:06 PM, 11-Jul-2020

BHU: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में निकली भर्तियां, यहां कई पद हैं खाली

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने रिसर्च साइंटिस्ट, डाटा एंट्री ऑफिसर समेत कई के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने वाले हैं वे सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट से नोटिफिकेशन को डाउनलोड करें पढ़ें और अंतिम तिथि 21 जुलाई, 2020 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

01:10 PM, 11-Jul-2020

NHM Kerala Recruitment 2020: यहां है आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, केरल में आवेदन की प्रक्रिया 04 जुलाई से शुरू होकर 11 जुलाई को समाप्त हो रही है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आज ही अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करें। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
12:56 PM, 11-Jul-2020

NHM में निकली हैं भर्तियां, यहां सरकारी नौकरी पाने के लिए ऐसे करें आवेदन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, केरल सरकार ने कई विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी कि है। जिसके तहत चिकित्सा लेखा परीक्षक, दावा एडजुडीकेटर (पब्लिक हॉस्पिटल क्लैन), प्रबंधक (नीति और क्षेत्र संचालन), अकाउंटेंट के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है।

11:39 AM, 11-Jul-2020

RGCB Recruitment 2020: 14 पदों पर हो रही हैं भर्तियां

राजीव गांधी सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी (आरजीसीबी) में 14 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया है। उम्मीदवार को आवेदन पत्र 17 जुलाई 2020 तक ईमेल से pmdjobs@rgcb.res.in पर भेजना होगा। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

10:59 AM, 11-Jul-2020

राजीव गांधी सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी में नौकरी

राजीव गांधी सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी (आरजीसीबी) में प्रोजेक्ट एसोसिएट और फील्ड वर्कर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन के लिए 17 जुलाई 2020 अंतिम तिथि तय है। उम्मीदवार को जल्द से जल्द आवेदन करने की सलाह दी जाती है। 

09:28 AM, 11-Jul-2020

CRRI Recruitment 2020: ऐसे होगा चयन

सीएसआईआर- केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान में जूनियर हिंदी अनुवादक (JHT) के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा I और II के आधार पर किया जाएगा।  इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

09:27 AM, 11-Jul-2020

जूनियर हिंदी अनुवादक के पदों पर हो रही हैं भर्तियां, अगर है ये योग्यता तो आज ही करें आवेदन

सीएसआईआर- केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान ने जूनियर हिंदी अनुवादक (JHT) के पदों पर नौकरी पाने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है। जो उम्मीदवार CRRI  में नौकरी पाना चाहते हैं। वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अधिसूचना डाउनलोड कर पढ़ें। 

09:00 AM, 11-Jul-2020

UPPCL Recruitment 2020 : इन पदों पर होगी नियुक्तियां

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल) के 608 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

08:59 AM, 11-Jul-2020

उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में सरकारी नौकरी का मौका, 22 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

उत्तर प्रदेश में जो सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड युवाओं को ये मौका दें रहा है। यूपीपीसीएल ने तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल) के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इस विभाग में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो 22 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

08:56 AM, 11-Jul-2020

OSSC Recruitment 2020: इन पदों पर होगी भर्तियां

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 260 रिक्त पदों के लिए आवेदन निकाले हैं। जिसकी अंतिम तिथि 13 जुलाई है। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

08:44 AM, 11-Jul-2020

Sarkari Naukri 2020 Live: 8वीं पास से लेकर डिग्री धारकों के लिए सरकारी नौकरी के मौके, जल्द करें आवेदन

OSSC Recruitment 2020 – ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने कई पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी थी, जिसकी अंतिम तिथि 06 जुलाई, 2020 थी। लेकिन कोरोना वायरस के चलते आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि में कुछ बदलाव किया है। आवेदन की अब अंतिम तिथि 13 जुलाई, 2020 कर दी गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें