फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2020 LIVE: पुलिस विभाग, UPSC NDA, SSC समेत कई जगहों पर नौकरी के मौके

Wed, 08 Jan 2020 04:55 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

  • पुलिस विभाग में अनेक पद खाली, जान लें चयन प्रक्रिया
  • Indian Air Force: 12वीं पास के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका
  • वन अनुसंधान संस्थान में स्नातकों की सीधी भर्ती
  • ECIL: स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका
Sarkari Naukri 2020 : युवाओं का सरकारी नौकरी पाने का सपना अब पूरा होगा। भर्तियां केंद्र की हों या राज्य की, तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को आवेदन करने का इंतजार रहता है। आज हम उन सरकारी विभागों में भर्तियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके आवेदन निकाले जा चुके हैं। रोज की तरह सरकारी नौकरी की पूरी जानकारी आपको यहां मिलेगी। आज हम यहां बात करेंगे कि कहां कौन-से पद खाली हैं। कब से आवेदन होंगे, कितने पदों पर किस माध्यम से भर्तियां होंगी। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको आवेदन लिंक भी यहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
sarkari naukri 2020 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:54 PM, 08-Jan-2020

SSSB Recruitment 2020 : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी और पीजीटी के पदों पर बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ये भर्ती 3,358 पदों पर होने जा रही है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आगे दी गई नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 24 जनवरी से शुरू होकर 23 फरवरी, 2020 तक चलेगी। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

03:34 PM, 08-Jan-2020

NHM UP Recruitment 2020 – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (UPNHM), उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्टाफ नर्स, एएनएम, प्रयोगशाला के तकनीशियन,सामुदायिक नर्स,पैरामेडिकल वर्कर समेत अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। वे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

01:43 PM, 08-Jan-2020

UPSC NDA 1 2020: UPSC NDA 1 2020 अधिसूचना: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि UPSC NDA NA 1 2020 अधिसूचना को अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है।

जो उम्मीदवार इस वर्ष एनडीए 1 2020 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे आज से पदों पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2020 है। आयोग ने 418 पद खाली किए हैं। बता दें कि 370 रिक्तियां राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के लिए हैं और 48 नौसेना अकादमी के लिए हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
12:29 PM, 08-Jan-2020

म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 10वीं पास के लिए भर्तियां, क्या आपको आती है इस भाषा में टाइपिंग?

Nagpur Municipal Corporation Recruitment 2020: नागपुर महानगर पालिका भर्ती 2020 : नागपुर महानगरपालिका में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि जूनियर इंजीनियर, जूनियर क्लर्क, राजस्व निरीक्षक, पब्लिक हेल्थ नर्स, असिस्टेंट आर्किटेक्चर इंजीनियर, स्टेनोग्राफर (मराठी), ड्राइवर, मीटर रीडर / टैक्स कलेक्टर, ट्रेसर, फायरमैन, टेलीफोन ऑपरेटर / पीबी एक्स ऑपरेटर, सहायक मैकेनिक प्राथमिक शिक्षक सहायक और शिक्षण स्टाफ पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार 08 फरवरी 2020 से पहले निर्धारित प्रारूप में पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

11:53 AM, 08-Jan-2020

SSC: 12वीं पास के लिए 4,893 पदों पर भर्तियां, सैलरी पैकेज नौ लाख से ज्यादा

SSC Chsl Recruitment 2020: कर्मचारी चयन आयोग (SSC - Staff Selection Commission) द्वारा वर्ष 2020 में संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर (CHSL - Combine Higher Secondary Level) की भर्ती परीक्षा आयोजित होने वाली है। इसके जरिए चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में नौकरी का मौका मिलेगा। एसएससी सीएचएसएल (SSC CHSL 2019 -20) के तहत विभिन्न पदों को भरने के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। ध्यान दें कि अब आयोग ने पदों की जानकारी भी जारी कर दी है। उम्मीदवारों के लिए चार हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
10:03 AM, 08-Jan-2020

ECIL: स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, आवेदन के लिए तीन दिन बाकी

ECIL भर्ती 2019: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (ECIL) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ग्रेजुएट इंजीनियर / तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस के अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 10 जनवरी 2020 या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

09:58 AM, 08-Jan-2020

वन अनुसंधान संस्थान में स्नातकों की सीधी भर्ती, सरकारी नौकरी के लिए अनेकों पद खाली

FRI Dehradun Recruitment 2020: वन अनुसंधान संस्थान देहरादून (FRI देहरादून) नौकरी की अधिसूचना- वन अनुसंधान संस्थान देहरादून (FRI देहरादून) में अनेक पदो पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि जूनियर रिसर्च फेलो और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवार 16 जनवरी 2020 को निर्धारित वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

09:57 AM, 08-Jan-2020

स्नातकों को दिल्ली में मिल रही है सरकारी नौकरी, प्रोफेसर के पद खाली

Delhi State Cancer Institute (DSCI) Recruitment: दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (DSCI) नौकरी अधिसूचना: दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (DSCI) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 10 फरवरी 2020 या उससे पहले दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (DSCI) भर्ती 2020 के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

09:50 AM, 08-Jan-2020

Sarkari Naukri 2020 LIVE: सरकारी नौकरी के लिए हजारों पद खाली, 8वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए मौका

Rajasthan Police Recruitment 2020: राजस्थान पुलिस भर्ती 2020: राजस्थान पुलिस विभाग में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि एसआई / प्लाटून कमांडर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार पदों पर निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 6 फरवरी 2020 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं। आगे आपको इस खबर पर लिंक मिल रहा है।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें