फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2020 LIVE : उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हो रही हैं भर्तियां

Fri, 14 Feb 2020 04:11 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

  • UPSC: संघ लोक सेवा आयोग में नौकरी पाने का मौका
  • Delhi University में होने जा रही हैं भर्तियां
  • 10वीं, 12वीं और स्नातकों के लिए कई विभागों में हो रहीं भर्तियां
Sarkari Naukri 2020 Live : सरकारी नौकरी पाने की इस दौड़ में हर कोई आगे निकलना चाहता है। लेकिन जरूरत है एक बेहतर तैयारी के साथ-साथ सहीं मौके की। कभी-कभी तो आवेदन निकल जाते हैं, और उम्मीदवारों को पता ही नहीं चलता है, और उनको फिर से नौकरी पाने के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ता है। इसके चलते amrujala.com यहां रोज सरकारी नौकरी की अपडेट दे रहे हैं। जिससे आप समय रहते ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागाें ने आवेदन मांगे हैं...
विज्ञापन
sarkari naukri live - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:10 PM, 14-Feb-2020

Indian Railway Recruitment 2020 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB - Railway Recruitment Board) द्वारा लगातार अलग-अलग पदों के लिए नौकरियां निकाली जा रही हैं। इस बार पूर्वी रेलवे कि तरफ से कुल 2792 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 फरवरी, 2020 से शुरू हो गई हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

02:41 PM, 14-Feb-2020

GAIL Executive Trainee Recruitment 2020: GAIL में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही है। आपको बता दें कि एग्जीक्यूटिव ट्रेनी 25 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 12 मार्च 2020 निर्धारित की गई है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

02:02 PM, 14-Feb-2020

बीटीएससी ने अनेक पदों पर आवेदन मांगे हैं। बता दें कि जेई यानी जूनियर इंजीनियर (JE - Junior Engineer) के 6379 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2020 है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
01:24 PM, 14-Feb-2020

Delhi Forest Department Recruitment 2020 – दिल्ली वन विभाग में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि फॉरेस्ट गार्ड (Forest Guard), फॉरेस्ट रेंजर (Forest Ranger) और वाइल्ड लाइफ गार्ड (Wildlife Guard) के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास 14 जनवरी, 2020 सुबह 10:00 बजे से 16 फरवरी, 2020 शाम 11:59 बजे तक का समय है।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

12:54 PM, 14-Feb-2020

DSSSB Recruitment 2020 – दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि पीजीटी और ईवीजीसी काउंसलर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बता दें कि ये भर्ती 710 पदों पर होने जा रही है। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2020 (रात 11 : 59 बजे) थी। लेकिन अब इस तिथि में बदलाव आया है। उम्मीदवार अब 22 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
11:58 AM, 14-Feb-2020

UPSRLM Recruitment 2020: यूपीएसआरएलएम यानी उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि 1905 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। उम्मीदवार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 मार्च, 2020 निर्धारित की गई है। पदों पर आवेदन 15 फरवरी से कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

11:35 AM, 14-Feb-2020

इसरो स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (ISRO SAC) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। अभी तक पदों की संख्या से संबंधित जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

11:08 AM, 14-Feb-2020

ECIL Recruitment 2020: ECIL भर्ती 2020: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (ECIL) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि तकनीकी अधिकारियों के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 15 फरवरी, 2020 को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

ध्यान दें कि ईसीआईएल 2 साल की अवधि के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करेगा। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

10:28 AM, 14-Feb-2020

Indian Coast Guard Recruitment 2020: भारतीय तटरक्षक बल में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि सहायक कमांडेंट के पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इंडियन कोस्ट गार्ड असिस्टेंट कमांडेंट जॉब्स 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी 2020 से शुरू होगी और 15 फरवरी 2020 को बंद हो जाएगी। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

09:21 AM, 14-Feb-2020

NTRO Recruitment 2020: नेशनल टेक्नोलॉजी रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी एनटीआरओ में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि कंसल्टेंट के चार पदों पर ये भर्तियां चल रही हैं। उम्मीदवार के लिए इंटरव्यू की तिथि 20 और 21 फरवरी निर्धारित की गई है।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

09:20 AM, 14-Feb-2020

DU Recruitment 2020 : गार्गी कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) में अनेक पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। आपको बता दें कि एमटीएस (लाइब्रेरी), एमटीएस (प्रयोगशाला) और एमटीएस (सुरक्षा) पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

09:07 AM, 14-Feb-2020

Sarkari Naukri 2020 LIVE : सरकारी नौकरी के लिए 10वीं से लेकर स्नातक करें आवेदन

UPSC Recruitment 2020: संघ लोक सेवा आयोग में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। अभी हाल ही में यूपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया। जिसके मुताबिक सिविल सेवा परीक्षा के जरिये 796 पद भरें जाएंगे। 24 पद दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवार के लिए आरक्षित हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें