Sarkari Naukri 2020 Live Update : सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। आज amarujala.com आपको यहां राज्यों के विभिन्न विभागों में होने जा रही भर्तियों के बारे में जानकारी देंगे, जिनके बारे में कभी-कभी उम्मीदवारों को पता ही नहीं चल पाता है। यहां हम सरकारी नौकरी से जुड़े हर अपडेट आपको देते रहेंगे। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...
AIIMS: सरकारी नौकरी का शानदार मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू
AIIMS Recruitment 2020 : ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), ऋषिकेश में कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बता दें कि ये भर्तियां सीनियर रेजिडेंट के पदों पर की जा रही हैं।
Indian Coast Guard: यहां है नौकरी पाने का शानदार मौका, जल्द करें आवेदन
Indian Coast Guard Region Recruitment 2020 – भारतीय तट रक्षक भर्ती (Indian Coast Guard) ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा कर सकते हैं।
स्नातकों के लिए नौकरी का बेहतरीन मौका, यहां अकाउंटेंट, लैब असिस्टेंट समेत कई पद हैं खाली
BECIL Recruitment 2020: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने अकाउंटेंट और लैब असिस्टेंट के पदों पर आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2020 तक है।
अगर है ये डिग्री तो जल्द करें आवेदन, युवाओं के पास है NCERT में नौकरी पाने का सुनहरा मौका
NCERT Recruitment 2020: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन निकाले हैं। वे उम्मीदवार जो प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर, लाइब्रेरियन, सहायक लाइब्रेरियन के पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, आज ही आधिकारिक वेबसाइट या आगे दी गई लिंक के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर बनने का मौका, यहां कई पद हैं खाली
OPSC Recruitment 2020 – ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) के जरिए कई पदों पर भर्तियां होने जा रहीं है। बता दें कि ये भर्तियां बीमा चिकित्सा अधिकारी और विशेषज्ञ के पदों पर की जा रही हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई, 2020 है।
High Court: यहां कई पदों पर हो रही हैं नियुक्तियां, जल्द करें आवेदन
High Court Telangana Recruitment 2020 – उच्च न्यायालय तेलंगाना ने नियुक्ति के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। ये नियुक्तियां कुल 70 रिक्त पदों पर की जाएंगी। उम्मीदवार आवेदन पत्र जमा करने से पहले दी गई नोटिफिकेश को जरूर पढ़ें। बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 01 जुलाई तक है।
RSMSSB Recruitment 2020: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि लैब तकनीशियन और रेडियोग्राफर के पद के लिए भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में चल रही हैं भर्तियां, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि
UCIL Recruitment 2020: यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) में कई रिक्त पदों पर भर्तियां चल रही हैं। ये भर्तियां ग्रेजुएट ऑपरेशनल ट्रेनी (केमिकल), माइनिंग मेट-सी, बॉयलर-कम-कंप्रेसर अटेंडेंट-ए, विंडिंग इंजन ड्राइवर-बी, ब्लास्टर-बी, अपरेंटिस (माइनिंग मेट) समेत कई पदों पर की जाएंगी।
सैनिक स्कूल में क्लर्क के पद हैं खाली, 10वीं पास के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका
Sainik School Recruitment 2020 : सैनिक स्कूल (बिहार नालंदा) में कई पदों पर आवेदन निकाले गए हैं। जो उम्मीदवार इस पद पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2020 Live: आईबीपीएस, कर्मचारी चयन बोर्ड, आईओसीएल समेत कई जगहों पर नौकरी के मौके
IBPS RRB 2020: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल (IBPS- Indian Institute of Banking Personnel) ने अनेक पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बता दें कि ग्रुप “A” ऑफिसर्स (स्केल- I, II & III) और ग्रुप “B” ऑफिस असिस्टेंट के पद के लिए अधिसूचना जारी की गई है। आईबीपीएस आरआरबी पंजीकरण कल यानी 01 जुलाई से कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2020 है।