Sarkari Nukari live 2020: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए खुशखबरी है। आज हम रोज की तरह आपको ऐसे सरकारी विभागों में आवेदन करने के लिए बताएंगे, जिनमें बंपर भर्तियों के साथ 10वीं से लेेेेकर स्नताक तक की योग्यताएं मांगी गई हैं। यहां आपको डाक विभाग, हाईकोर्ट, भारतीय सेना व अन्य नौकरी के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त होगी। कभी- कभी हम कई ऐसे पदों पर आवेदन करने से चूक जाते हैं, ऐसे में अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। amarujala.com आपको बताएंगे कि किन-किन जगहों पर सरकारी पद खाली हैं। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको आवेदन लिंक भी यहीं मिलेगा। पढ़ते हैं आगे...
UPSC NDA II 2020: आज से शुरू हुए आवेदन, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC- UNION PUBLIC SERVICE COMMISSION) NDA II 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाल ही में आयोग ने परीक्षाओं की तिथियों के लिए एक कैलेंडर जारी किया है। जिसके मुताबिक, आवेदन प्रक्रिया 10 जून, 2020 से शुरू होगी, और 30 जून, 2020 को समाप्त होगी।
NTPC में करना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो 22 जून तक करें आवेदन
NTPC Recruitment 2020 : नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने खदान सर्वेक्षक, उत्खनन प्रमुख समेत कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। बता दें कि उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आज ही पूर्ण करें। आवेदन करने के बाद एक प्रिंटआउट को सुरक्षित रख लें।
IBPS: टीचिंग और नॉन टीचिंग के पदों पर निकलीं भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू
IBPS Recruitment 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) द्वारा टीचिंग और नॉन टीचिंग कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह खुशखबरी है। उम्मीदवार जो इन पदों पर सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, वे अब आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट या आगे दी गई लिंक के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
DRDO Recruitment 2020 : रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। DRDO ने कई पदों के लिए आवेदन निकाले हैं। जो उम्मीदवार आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जूलाई है।
लोकसभा सचिवालय में चल रही हैं भर्तियां, यहां सहायक के कई पद खाली
Loksabha Secretariat Recruitment 2020: लोक सभा सचिवालय में सहायक के विभिन्न पदों भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद पर नौकरी पाना चाहते हैं। वे उम्मीदवार 30 जून, 2020 या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार कि त्रुटि न हो।
Rajasthan high court Recruitment 2020 – राजस्थान उच्च न्यायालय ने नियुक्ति के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। ये नियुक्तियां कुल 14 रिक्त पदों पर की जाएंगी। उम्मीदवार आवेदन पत्र जमा करने से पहले दी गई नोटिफिकेश को जरूर पढ़ें। बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून तक है।
NHM Recruitment 2020 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ये आवेदन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के पद के लिए आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन लिंक के साथ-साथ आवेदन लिंक भी खबर में आगे की स्लाइड्स में दिए जा रहे हैं।
Sarkari Naukri: यहां है अधिकारी बनने का मौका, जल्द करें आवेदन
ECIL Recruitment 2020 : इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (ECIL) में तकनीकी अधिकारी के कई पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 11 जून, 2020 की शाम तक आवेदन कर सकते हैं।
PPQS Recruitment 2020: कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय और किसान कल्याण मंत्रालय में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि तकनीकी अधिकारी के पद आवेदन मांगे गए हैं। छात्र वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से नौकरी पा सकते हैं।
Sarkari Naukri Live 2020: सरकारी विभागों में हो रही हैं भर्तियां, यहां कई पद हैं खाली
Loksabha Secretariat Recruitment 2020: लोक सभा सचिवालय में सहायक के विभिन्न पदों भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद पर नौकरी पाना चाहते हैं। वे उम्मीदवार 30 जून, 2020 या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।