Sarkari Naukri 2020 Live : सरकारी नौकरी पाने के लिए बहुत से युवा तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें जरूरत है सिर्फ एक सही मौके की। ऐसे ही युवाओं का सपना अब पूरा होगा। हम आपको उन सरकारी विभागों में भर्तियों के बारे बताएंगे, जिनके लिए आप आज आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आपको पदों के विज्ञापन लिंक भी यहीं मिलेंगे। कब से आवेदन होंगे, कितने पदों पर किस माध्यम से भर्तियां होंगी सभी जानकारी यहां मिलेंगे।
राजस्थान में गृह रक्षा (होमगार्ड) के पद पर 2500 भर्तियों के लिए 10 जून से आवेदन प्रक्रिया चालू होने वाली है। कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से 7 अप्रैल शुरु होने वाली आवेदन प्रक्रिया को टालना पड़ा था।
इस संबंध में home.rajasthan.gov.in पर नोटिस जारी कर यह बताया गया। अब जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे 10 जून से 9 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
WCD Delhi Recruitment 2020: महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार ने परियोजना समन्वयकर्ता, जेडर विशेषज्ञ, अनुसंधान अधिकारी, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान अधिकारी और सहायक रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। जो उम्मीदवार इस नौकरी को पाना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
JPSC Recruitment 2020: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नियुक्तियां हो रही हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 05 जून, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।
RRD Recruitment 2020: जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, गिरिडीह ने ब्लॉक समन्वयक और लेखाकार सह कंप्यूटर ऑपरेटर-ब्लॉक स्तर के पदों पर आवेदन मांगे है। अगर आप इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, तो आगे कि स्लाइड में दी गई नोटिफिकेशन सबसे पहले पढ़ें।
HPSSSB Recruitment 2020: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSSB) द्वारा निकाले गए पदों पर आवेदन करने का मौका है। HPSSSB ने विभिन्न पदों पर भर्तियां करने के लिए विज्ञप्ति जारी कि है। भर्ती कुल 950 पदों पर की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 जून, 2020 है, ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर लें।
NBFGR Recruitment 2020: आईसीएआर -नेशनल ब्यूरो ऑफ फिश जेनेटिक रिसोर्सेज (NBFGR) ने कुछ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि 17 जून को इन पदों पर नौकरी के लिए साक्षात्कार किया जाएगा।
ESIC Recruitment 2020: कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल, झिलमिल दिल्ली ने सीनियर रेजीडेंट और स्पेशलिस्ट के पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
WB Health recruitment 2020: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां लैब तकनीशियन, डाटा एंट्री ऑपरेटर व अन्य पदों पर निकलीं गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार 10 जून, 2020 को होने वाले साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
Sarkari Naukri Live 2020: डीआरडीओ, ईएसआईसी दिल्ली, महिला एवं बाल विकास विभाग समेत कई सरकारी विभागों में नौकरी के मौके
BECIL Recruitment 2020 – ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर नियुक्तियां होने जा रही हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।