फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2020 Live: डीआरडीओ, एम्स, आरोग्य विभाग समेत कई जगहों पर नौकरी के मौके, आज ही करें आवेदन

Sun, 24 May 2020 03:36 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri 2020 Live: सरकारी नौकरी किसी भी विभाग में निकली हो, अगर आप उस पद के लिए योग्य हैं या तैयारी कर रहे हैं। तो सबसे जरूरी है ये पता होना कि आप कब से कब तक उस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। कभी-कभी ऐसे होता है, कि हम तैयारी तो कर रहें होते हैं, लेकिन आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवारों को पता ही नहीं लगता है। जब उन तक सूचना पहुंचती है, तब तक अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी होती है। ऐसे में अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बताएंगे कि किन-किन संस्थानों में सरकारी पद खाली हैं। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको आवेदन लिंक भी यहीं मिलेगा। पढ़ते हैं आगे...
विज्ञापन
sarkari naukri live 2020 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:33 PM, 24-May-2020

8वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, यहां कई पद हैं खाली

PCMC Recruitment 2020: राष्ट्रीय आरोग्य अभियान के तहत महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ महानगरपालिका (PCMC) में आशा स्वयंसेविका की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो उम्मीदवार इस सरकारी नौकरी को करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...

02:37 PM, 24-May-2020

DRDO में हो रही हैं भर्तियां, बस होनी चाहिए ये योग्यताएं

DRDO Recruitment 2020 : रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। उम्मीदवार DRDO में नौकरी पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...

01:41 PM, 24-May-2020

अगर है ये डिग्री तो जल्द करें आवेदन, यहां कई पदों पर हो रही हैं भर्तियां

CIPET Recruitment 2020 : सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए कई खाली पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे CIPET की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
12:51 PM, 24-May-2020

पुलिस विभाग में निकली हैं बंपर भर्तियां, 2000 से ज्यादा पद हैं खाली

KSP Recruitment 2020: कर्नाटक राज्य पुलिस ने कई पदों के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं। राज्य पुलिस ने आर्म्ड पुलिस कॉन्स्टेबल, पुलिस कांस्टेबल (सिविल) समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है।

इस नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...

11:45 AM, 24-May-2020

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद में चल रही हैं भर्तियां, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

ICCR Recruitment 2020: भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद ने कई पदों के लिए आवेदन निकाले हैं। जो उम्मीदवार सहायक, सीनियर आशुलिपिक, जूनियर आशुलिपिक, एलडीसी के पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, उनको ICCR ने एक मौका और दिया है। उम्मीदवार अब 06 जून तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें पहले आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई थी। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
11:04 AM, 24-May-2020

स्नातकों के लिए बेहतरीन मौका, विधानसभा में बनना चाहते हैं रिपोर्टर तो करें आवेदन

Chhattisgarh Vidhan Sabha Recruitment 2020: छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय में कई विभिन्न पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि यहां रिपोर्टर (प्रतिवेदक) के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...

10:10 AM, 24-May-2020

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में करें नौकरी, आज से शुरू हो रहे हैं आवेदन

BPNL Recruitment 2020: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि कौशल प्रवेश सलाहकार, कार्यालय सहायक और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...

09:29 AM, 24-May-2020

AIIMS ने मांगे हैं कई खाली पदों के लिए आवेदन, आज है अंतिम मौका

AIIMS Bhopal Recruitment 2020 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल में विभिन्न पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। बता दें कि AIIMS ने असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट समेत अन्य खाली पदों के लिए ये भर्तियां निकाली गई हैं। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...

07:17 AM, 24-May-2020

आरोग्य विभाग में नौकरी के मौके, सैलरी 70 हजार से ज्यादा

Arogya Vibhag Maharashtra Recruitment 2020: आरोग्य विभाग महाराष्ट्र में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि साइकियाट्रिक नर्स, अकाउंटेंट, मेडिकल ऑफिसर, स्पेशलिस्ट, एमओ पुरुष यूजी (आरबीएसके), एमओयूजी (आरबीएसई एमओ फीमेल) और ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर के लिए भर्ती अधिसूचना प्रकाशित की है। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...

07:07 AM, 24-May-2020

Sarkari Naukri 2020 Live: डीआरडीओ, एम्स, आरोग्य विभाग समेत कई जगहों पर नौकरी के मौके, आज ही करें आवेदन

BPSC Recruitment 2020: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कई समय पहले से भर्तियां चल रही हैं। न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2020 पदों पर भर्ती के लिए बिहार सरकार द्वारा कई पदों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी की थी।

इस नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें