फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2020 Live: इन सरकारी विभागों में चल रही हैं भर्तियां, जानें कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन

Thu, 02 Jul 2020 04:17 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri 2020 Live Update: सरकारी विभागों में सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन निकाले गए हैं। आज amarujala.com आपको IBPS, AIIMS और NCERT समेत कई विभागों में नौकरी पाने के लिए बताएंगे, जिन्होंने बंपर भर्तियां निकाली हैं। अगर आपके पास भी मांगी गई संबंधित योग्यताएं हैं। तो आप इन पदों पर आज ही आवेदन करें। सरकारी विभागों में आवेदन करने हेतु नोटिफिकेशन और ऑनलाइन लिंक भी मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागों ने आवेदन मांगे हैं। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
sarkari naukri live 2020 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:17 PM, 02-Jul-2020

NCERT Recruitment 2020: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन निकाले हैं। वे उम्मीदवार जो प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर, लाइब्रेरियन, सहायक लाइब्रेरियन के पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, आज ही आधिकारिक वेबसाइट या आगे दी गई लिंक के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

03:24 PM, 02-Jul-2020

भारत सरकार टकसाल में चल रही हैं भर्तियां, सैलरी सुनकर हो जाएंगे खुश

India Government Mint, Hyderabad  Recruitment 2020 : भारत सरकार टकसाल (IGMH) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ये आवेदन जूनियर ऑफिस असिस्टेंट और सुपरवाइजर के पद के लिए आमंत्रित किए गए हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

02:13 PM, 02-Jul-2020

OPSC Recruitment 2020 – ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) के जरिए कई पदों पर भर्तियां होने जा रहीं है। बता दें कि ये भर्तियां बीमा चिकित्सा अधिकारी और विशेषज्ञ के पदों पर की जा रही हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई, 2020 है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
01:05 PM, 02-Jul-2020

High Court Telangana Recruitment 2020 – उच्च न्यायालय तेलंगाना ने नियुक्ति के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। ये नियुक्तियां कुल 70 रिक्त पदों पर की जाएंगी। उम्मीदवार आवेदन पत्र जमा करने से पहले दी गई नोटिफिकेश को जरूर पढ़ें। बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 01 जुलाई तक है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

11:36 AM, 02-Jul-2020

RCFL में करना चाहते हैं नौकरी, तो यहां 300 से ज्यादा पद हैं खाली

RCFL Recruitment 2020 : राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) ने कई खाली पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आप भी आरसीएफएल में नौकरी पाना चाहते हैं, तो आगे दी गई नोटिफिकेशन से पूरी जानकारी ले सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
10:08 AM, 02-Jul-2020

RSMSSB Recruitment 2020: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि लैब तकनीशियन और रेडियोग्राफर के पद के लिए भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

09:15 AM, 02-Jul-2020

UCIL Recruitment 2020: यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) में कई रिक्त पदों पर भर्तियां चल रही हैं। ये भर्तियां ग्रेजुएट ऑपरेशनल ट्रेनी (केमिकल), माइनिंग मेट-सी, बॉयलर-कम-कंप्रेसर अटेंडेंट-ए, विंडिंग इंजन ड्राइवर-बी, ब्लास्टर-बी, अपरेंटिस (माइनिंग मेट) समेत कई पदों पर की जाएंगी। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

08:49 AM, 02-Jul-2020

APPSC: इस राज्य में डॉक्टर के पदों पर भर्तियां, जानें कैसे होगा चयन

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत भर्तियां निकाली गई हैं। बता दें कि जूनियर स्पेशलिस्ट के 137 पदों को भरने के लिए ये प्रक्रिया चल रही है। अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) द्वारा ये भर्तियां हो रही हैं। जूनियर स्पेशलिस्ट डॉक्टर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

07:29 AM, 02-Jul-2020

सैनिक स्कूल में क्लर्क के पद हैं खाली, 10वीं पास के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका

Sainik School Recruitment 2020 : सैनिक स्कूल (बिहार नालंदा) में कई पदों पर आवेदन निकाले गए हैं। जो उम्मीदवार इस पद पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

07:22 AM, 02-Jul-2020

Sarkari Naukri 2020 Live: इन सरकारी विभागों में चल रही हैं भर्तियां, जानें कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन

IBPS RRB 2020: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल (IBPS- Indian Institute of Banking Personnel) ने अनेक पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बता दें कि ग्रुप “A” ऑफिसर्स (स्केल- I, II & III) और ग्रुप “B” ऑफिस असिस्टेंट के पद के लिए अधिसूचना जारी की गई है। आईबीपीएस आरआरबी पंजीकरण कल यानी 01 जुलाई से कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2020 है।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें