फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक स्टेट पुलिस में 172 पदों के लिए भर्तियां, आवेदन की आखिरी तारीख आज

Mon, 27 Jul 2020 12:18 PM IST
Tanuja Yadav जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

कर्नाटक स्टेट पुलिस ने सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए कुछ वैकेंसी निकाली हैं, अगर आप पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं तो यहां आवेदन कर सकते हैं। हालांकि आपके पास आवेदन के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है क्योंकि आज ऑनलाइन आवेदन का आखिरी दिन है।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर कोई भी उम्मीदवार 27 जुलाई 2020 यानि कि आज के दिन तक ही ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इससे पहले भी इन वैकेंसी के लिए तारीख आगे बढ़ाई जा चुकी है लेकिन ऐसा हर बार हो, ये जरूरी नहीं। अगर आप यहां अप्लाई करना चाहते हैं तो www.ksp.gov.in/ आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।

किन पदों के लिए निकाली गई है वैकेंसी

  • आर्म्ड रिजर्व सब इंस्पेक्टर (RSI) - 45 पद
  • स्पेशल रिजर्व पुलिस सब इंस्पेक्टर (KSRP) - 40 पद
  • सब इंस्पेक्टर (KSISF) - 51 पद
  • पुलिस सब इंस्पेक्टर (Wireless) - 26 पद

उम्मीदवारों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

  • अगर आपकी आयु 21 से 26 साल के बीच है तो आप आवेदन कर सकते हैं।
  • 26 जून 2020 के आधार पर आयु सीमा की गिनती होगी।
  • यूजीसी या किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से स्नातक की डिग्री जरूरी है।

किस पद के लिए कितना होगा वेतन

  • आर्म्ड रिजर्व सब इंस्पेक्टर (RSI) - 37,900-70,850 रुपये प्रति माह
  • स्पेशल रिजर्व पुलिस सब इंस्पेक्टर (KSRP) - 37900-70850 रुपये प्रति माह
  • सब इंस्पेक्टर (KSISF) - 37900-70850 रुपये प्रति माह
  • पुलिस सब इंस्पेक्टर (Wireless) - 37900-70850 रुपये प्रति माह
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें