07:48 AM, 13-Sep-2023
Sarkari Naukari Result Live: सरकारी नौकरी का सपना पूरा करने का मौका, कई विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां
UPSSSC Jr Assistant Recruitment: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने जूनियर असिस्टेंट, क्लर्क, असिस्टेंट लेवल 3 सहित 3,831 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 03 अक्तूबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 3831 रिक्तियों को भरना है