फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Job 2023 Live: अपनी ड्रीम जॉब के लिए अभी करें अप्लाई; पढ़ें सरकारी नौकरी से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट

Sat, 21 Oct 2023 04:06 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Live Updates: सब इंस्पेक्टर,  प्रोफेसर, लेक्चरर, ट्रेनी और ड्रग इंस्पेक्टर सहित कई सरकारी विभागों में अलग-अलग पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। 10वीं पास वालों के लिए भी कई सरकारी नौकरी हैं। नीचे डिटेल पढ़कर फटाफट अप्लाई कर दें।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:06 PM, 21-Oct-2023

Government Job 2024: पुलिस भर्ती

CG Police Constable Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल (आरक्षी)  जीडी / ट्रेड / ड्राइवर के 5967 पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। राज्य के युवा जो पुलिस विभाग में जाना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.cgpolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 तक है।

04:02 PM, 21-Oct-2023

Sarkari Job 2023: एम्स में भर्ती

AIIMS Guwahati Non Faculty Recruitment: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), गुवाहाटी की तरफ से नॉन फैकल्टी ग्रुप बी और सी (स्टोर कीपर, वार्डन (हॉस्टल वार्डन), जूनियर वार्डन (हाउस कीपर), लैब तकनीशियन, कैशियर और अन्य पदों पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 30 अक्तूबर से पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट aiimsguwahati.ac.in पर जाकर पूरी की जा सकती है।

12:28 PM, 21-Oct-2023

सरकारी नौकरी 2023: ग्रुप बी और सी की भर्ती

JIPMER Recruitment: जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) की तरफ से ग्रुप ए, बी और सी पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। अगर आप भी इच्छुक हैं तो JIPMER की आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
12:26 PM, 21-Oct-2023

Sarkari Naukri 2023: एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट

SSC CGL Tier 1 Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल टियर 1 परीक्षा में 107 उम्मीदवारों के रोके गए परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों के परिणाम अदालती मामलों के कारण रोक दिए गए थे, वे अब अपना एसएससी सीजीएल टियर 1 का परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

12:23 PM, 21-Oct-2023

Sarkari Job 2023: डीआरडीओ आरएसी वैज्ञानिक भर्ती

DRDO RAC Scientist Recruitment 2023: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने डीआरडीओ आरएसी भर्ती 2023 के माध्यम से वैज्ञानिक के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - rac.gov.in या drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
08:58 AM, 21-Oct-2023

सरकारी नौकरी, Government Job 2023: हरियाणा में विभिन्न पदों पर भर्ती

HARTRON Recruitment 2023: हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड में सिस्टम विश्लेषक, प्रोग्रामर, नेटवर्क इंजीनियर, जूनियर प्रोग्रामर, वेब डिजाइनर और नेटवर्क सहायक पदों पर भर्ती चल रही है 210 पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवारों के पास डिप्लोमा/डिग्री/पीजी (प्रासंगिक अनुशासन) होना चाहिए। आधिकारिक वेबसाइट hartron.org.in पर जाएं और 02 नवंबर 2023 से पहले अपना आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर दें।

08:48 AM, 21-Oct-2023

Sarkari Job 2023 Live: अपनी ड्रीम जॉब के लिए अभी करें अप्लाई; पढ़ें सरकारी नौकरी से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट

SSB Sub Inspector Recruitment 2023: सशस्त्र सीमा बल में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 16 नवंबर 2023 तक है। आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें