फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sainik School Vacancy: टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका; आखिरी डेट नजदीक, तुरंत करें आवेदन

Fri, 10 Jan 2025 12:10 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Sainik School Vacancy: सैनिक स्कूल बीजापुर में टीचिंग और नॉन-टीचिंग विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है और आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। नॉन-टीचिंग पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Sainik School Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sainik School Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह आपके लिए शानदार अवसर है। सैनिक स्कूल बीजापुर में भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें वार्ड बॉय, पीईएम/पीटीआई, नर्सिंग सिस्टर, काउंसलर, टीजीटी, पीजीटी, म्यूजिक टीचर और अन्य पद शामिल हैं। 
विज्ञापन


इस भर्ती का विज्ञापन रोजगार समाचार में (14-20 दिसंबर 2024) में प्रकाशित किया गया है। जिसके 21 दिनों तक अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में ऑफलाइन आवेदन मांगे गए है। यह वैकेंसी कॉन्ट्रैक्चुअल बेस पर निकाली गई है। इन पदों पर अभ्यर्थियों की सैलरी उनके अनुभव और योग्यता पर आधारित होगी।

Sainik School Bijapur Vacancy 2025: वैकेंसी डिटेल्स

नीचे दी गई टेबल में पदों की जानकारी और रिक्तियों की संख्या देख सकते हैं:
 
पद का नाम वैकेंसी
वार्ड बॉयज 04
पीईएम/पीटीआई कम मैट्रान 01
नर्सिंग सिस्टर 01
काउंसलर 01
पीजीटी (केमिस्ट्री) 01
टीजीटी इंग्लिश 02
टीजीटी बायोलॉजी 01
टीजीटी मैथ 01
टीजीटी कन्नड़ 01
म्यूजिक टीचर 01
टीजीटी फिजिक्स 01
टीजीटी सोशल साइंस 01

Sainik School Teacher Eligibility: योग्यता

टीचिंग पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन या बैचलर डिग्री और बीएड की डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को सीबीएससी सीटीईटी परीक्षा या एसटीईटी परीक्षा में भी पास होना चाहिए। वहीं नॉन टीचिंग पदों के लिए 10वीं पास से लेकर नर्सिंग डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

आयु-सीमा

सैनिक स्कूल बीजापुर की नॉन टीचिंग वैकेंसी में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 50 वर्ष होनी चाहिए। वहीं टीचिंग पद, टीजीटी और पीजीटी के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है। दोनों की पदों पर ऊपरी आयुसीमा की गणना 1 अप्रैल 2025 के आधार पर की जाएगी। 

कैसे करें आवेदन

आवेदन पत्र उम्मीदवारों को सैनिक स्कूल के निर्धारित पते पर ऑफलाइन जमा करना होगा। "पता है- प्रिंसिपल सैनिक स्कूल बीजापुर- 586108, (कर्नाटक)।" आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये डिमांड ड्राफ्ट के जरिए भुगतान करना होगा। 

इस भर्ती में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा/प्रैक्टिकल टेस्ट/इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी सैनिक स्कूल बीजापुर की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें