फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sainik School Vacancy: सैनिक स्कूल अमरावतीनगर में टीचिंग समेत कई पदों पर भर्ती, 47600 होगी सैलरी

Mon, 03 Aug 2026 12:42 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Sainik School Recruitment 2026: सैनिक स्कूल अमरावतीनगर ने पीजीटी, टीजीटी, लैब असिस्टेंट, काउंसलर और बैंड मास्टर समेत कई नियमित व संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 है। चयन लिखित परीक्षा, डेमो और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
 
विज्ञापन
Sainik School Amaravathinagar Recruitment 2026 - फोटो : sainikschoolamaravathinagar.edu.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sainik School Amaravathinagar Recruitment 2026: सरकारी स्कूल में शिक्षक या अन्य पदों पर नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। तमिलनाडु स्थित सैनिक स्कूल अमरावतीनगर ने नियमित और संविदा आधार पर कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 25 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन गूगल फॉर्म भरने के साथ-साथ निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन भी भेजना होगा।

 

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथि

कार्यक्रम तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026
आयु की गणना 1 अक्तूबर 2026 के आधार पर

 

विज्ञापन

किन-किन पदों पर होगी भर्ती और सैलरी कितनी मिलेगी?

भर्ती अभियान के तहत निम्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी-
पद नियुक्ति का प्रकार वेतन
पीजीटी अंग्रेजी नियमित ₹47,600 + डीए
पीजीटी फिजिक्स नियमित ₹47,600 + डीए
टीजीटी गणित नियमित ₹44,900 + डीए
लैब असिस्टेंट (फिजिक्स) नियमित ₹25,500 + डीए
काउंसलर संविदा ₹30,000 प्रतिमाह
बैंड मास्टर संविदा ₹40,000 प्रतिमाह

नियमित पदों का वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार देय होगा।
 

कौन कर सकता है आवेदन?

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग निर्धारित की गई है।

पीजीटी (अंग्रेजी/फिजिक्स)
  • संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या एनसीईआरटी के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन से दो वर्षीय इंटीग्रेटेड पीजी कोर्स
  • बीएड या समकक्ष डिग्री
  • अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने की क्षमता
  • आयु: 21 से 40 वर्ष

टीजीटी (गणित)
  • गणित विषय में स्नातक या चार वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री
  • बीएड
  • CTET/STET पेपर-II उत्तीर्ण होना अनिवार्य
  • आयु: 21 से 35 वर्ष

लैब असिस्टेंट (फिजिक्स)
  • 12वीं (विज्ञान संकाय) उत्तीर्ण
  • अंग्रेजी माध्यम में कार्य करने की क्षमता
  • आयु: 21 से 35 वर्ष

काउंसलर
  • मनोविज्ञान, बाल विकास या करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग से संबंधित योग्यता
  • आयु: 21 से 50 वर्ष

बैंड मास्टर
  • एईसी ट्रेनिंग कॉलेज, पचमढ़ी या नौसेना/वायुसेना के समकक्ष बैंड मास्टर कोर्स की योग्यता
  • आयु: 21 से 50 वर्ष
  • भूतपूर्व सैनिकों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिस में पात्रता मानदंड संबंधी सभी आवश्यकताएं जरूर पढ़ें।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा।
 
 
चरण अंक वेटेज
लिखित परीक्षा 100 50%
क्लास डेमोंस्ट्रेशन 100 30%
इंटरव्यू 100 15%

लिखित परीक्षा में सामान्य अंग्रेजी, बेसिक गणित और संबंधित विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। अगले चरण के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होगा। आवश्यकता पड़ने पर चयन बोर्ड इस सीमा को 50 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है।
 

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को आवेदन के लिए दो चरण पूरे करने होंगे।
  • सैनिक स्कूल अमरावतीनगर की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरें।
  • वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  • आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों और शुल्क भुगतान के प्रमाण के साथ प्रधानाचार्य, सैनिक स्कूल अमरावतीनगर के पते पर डाक से भेजें।

ध्यान रहे कि केवल गूगल फॉर्म भरना पर्याप्त नहीं होगा। आवेदन तभी मान्य होगा, जब निर्धारित प्रारूप में हार्ड कॉपी भी समय सीमा के भीतर स्कूल पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी बातें

  • आवेदन ई-मेल या हाथों-हाथ स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  • चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कोई टीए/डीए नहीं दिया जाएगा।
  • रहने और खाने की व्यवस्था उम्मीदवारों को स्वयं करनी होगी।
  • आवेदन शुल्क SBI Collect के माध्यम से जमा करना होगा। शुल्क की विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट से देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें