SAIL RSP Apprentice Recruitment 2026: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के राउरकेला स्टील प्लांट ने वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत ट्रेड, तकनीशियन (डिप्लोमा) और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 1110 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
SAIL RSP Apprentice Recruitment: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) ने वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत ट्रेड, तकनीशियन (डिप्लोमा) और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 1110 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.org (ट्रेड शिक्षुता के लिए) या nats.education.gov.in (स्नातक/तकनीशियन शिक्षुता के लिए) पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
ट्रेड के कुल पद
ट्रेड/विषय
रिक्तियां
AOCP
10
COPA
56
डीज़ल मैकेनिक
10
इलेक्ट्रीशियन
100
फिटर
100
टूल एंड डाई मेकर
10
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक
15
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक
10
LACP
10
मशीनिस्ट
10
मैकेनिक मोटर व्हीकल
10
मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एवं AC
10
टर्नर
15
वेल्डर
15
ICTSM
10
सेंट्रल AC प्लांट मैकेनिक
10
टेक्नीशियन मेकाट्रॉनिक्स
10
मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एवं ऑटोमेशन
10
कुल
421
बी. इंजीनियरिंग स्नातक/तकनीशियनकी कुल रिक्तियां
शाखा/अनुशासन
डिप्लोमा
डिग्री
सिरेमिक प्रौद्योगिकी
05
05
रासायनिक
10
10
सिविल
40
10
कंप्यूटर विज्ञान
15
10
EEE
05
10
विद्युत
90
15
यांत्रिक/मेकाट्रॉनिक्स
90
30
धातुकर्म
20
10
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार
20
10
सूचना प्रौद्योगिकी
25
10
ऑटोमोबाइल
10
10
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार
10
10
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंस्ट्रूमेंटेशन
–
10
उत्पादन
–
10
सी. गैर-इंजीनियरिंग स्नातक/तकनीशियन की कुल रिक्तियां
शाखा/अनुशासन
डिप्लोमा
डिग्री
कला स्नातक (बीए)
–
40
विज्ञान स्नातक (बीएससी)
–
15
बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम)
–
10
कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक (बीसीए)
–
10
बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए)
–
10
बीएससी नर्सिंग
–
20
नर्सिंग में डिप्लोमा (जीएनएम)
40
–
फिजियोथेरेपी में डिप्लोमा (डीपी)
04
–
मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (डीएमएलटी)
06
–
रेडियोलॉजिकल टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (डीआरटी)
04
–
एक्स-रे प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा (डीएक्सटी)
10
–
ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (डीओटीटी)
04
–
डाटा एंट्री ऑपरेटर (पीजीडीसीए)
10
–
फार्मेसी में डिप्लोमा (डी फार्मा)
06
–
कुल (बी + सी)
414
275
क्या है आवेदन के नियम?
ट्रेड अप्रेंटिस: संबंधित ट्रेड में मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई पास होना चाहिए।
ग्रेजुएट/तकनीशियन अप्रेंटिस: संबंधित इंजीनियरिंग शाखा या निर्धारित विषयों (बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, नर्सिंग, फार्मेसी आदि) में मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
उम्मीदवार ने योग्यता परीक्षा नियमित (Regular) छात्र के रूप में पास की हो।
केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में अपनी योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
आवेदन की अंतिम तिथि तक जिन अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित नहीं हुआ है, वे पात्र नहीं होंगे।
जो उम्मीदवार पहले किसी संस्थान में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं या वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहे हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते।
एक वर्ष या उससे अधिक का कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।
ट्रेड अप्रेंटिस: चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 10,560 रुपये वजीफा दिया जाएगा। हालांकि, COPA और वेल्डर ट्रेड के प्रशिक्षुओं को 9,600 रुपये प्रति माह मिलेंगे। वजीफा भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) द्वारा तय दरों के अनुसार होगा।
ग्रेजुएट अप्रेंटिस: चयनित अभ्यर्थियों को 12,300 रुपये प्रति माह वजीफा मिलेगा। इसमें 50 प्रतिशत राशि राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) और 50 प्रतिशत राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से बीओएटी (BOAT) द्वारा दी जाएगी।
डिप्लोमा अप्रेंटिस: डिप्लोमा प्रशिक्षुओं को 10,900 रुपये प्रति माह वजीफा मिलेगा। इसका भुगतान भी 50 प्रतिशत RSP और 50 प्रतिशत BOAT द्वारा डीबीटी मोड के जरिए किया जाएगा।