फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAIL Jobs 2025: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली डॉक्टर्स की ढेरों नौकरियां, ढाई लाख तक मिलेगा वेतन

Sun, 23 Feb 2025 02:36 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SAIL Recruitment 2025: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है, क्योंकि सेल में डॉक्टर के ढेरों पदों पर भर्ती निकाली है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करते हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SAIL Jobs 2025: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) ने एमबीबीएस डॉक्टर के पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसके लिए उम्मीदवार सेल की आधिकारिक वेबसाइट www.sail.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सीधे वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए अभी से अपनी तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन


अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने के लिए के लिए सोच रहे हैं, तो 5 मार्च तक या उससे पहले पंजीकरण कर कर सकते हैं। 

पात्रता मानदंड

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का एमबीबीएस पीजी डिप्लोमा/पीजी डिग्री/डीएनबी की डिग्री संबंधित स्पेशलिटी में होनी चाहिए। इसके अलावा, डॉक्टर को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया या नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC)/स्टेट मेडिकल काउंसिल (SMC) में रजिस्टर्ड और वैध मेडिकल प्रैक्टिश्नर का लाइसेंस होना चाहिए।

इस दिन होगा वॉक-इन इंटरव्यू

अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए 7 और 8 मार्च को जीडीएमओ के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे, जबकि स्पेशलिस्ट पद के लिए साक्षात्कार 5 और 6 मार्च को इंटरव्यू होंगे।

भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदकों की आयु 69 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्र की गणना 19 फरवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को पदानुसार 90,000 से 2,50,000 रुपये प्रति  माह सैलरी दी जाएगी।
विज्ञापन

आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदन पत्र (अनुलग्नक-बी)
  • बर्थ सर्टिफिकेट (कक्षा 10 का सर्टिफिकेट)
  • एमबीबीएस मार्कशीट और डिग्री सर्टिफिकेट
  • पीजी डिप्लोमा/पीजी डिग्री सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • मेडिकल काउंसिल पंजीकरण सर्टिफिकेट (एमसीआई/एनएमसी/एसएमसी)
  • एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • वैध पहचान प्रमाण पत्र (आधार, पैन, मतदाता पहचान पत्र, आदि)
  • कास्ट सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

वॉक इन इंटरव्यू के लिए जाने वाले अभ्यर्थियों को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सीएमओ I सी (एम&एचएस), वर्नपुर हॉस्पिटल, बर्नपुर-713325, जिला पश्चिम बर्धमान, पश्चिम बंगाल में रिपोर्ट करना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें