फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Safalta Talks: मिलिए साइकलगिरी से अपनी पहचान बनाने वाले अक्षित पासी से

सार

Safalta Talks के द्वारा आपके बीच आ रहे हैं अक्षित पासी, जो मानते हैं कि किसी भी बढ़े लक्ष्य की प्राप्ति एक छोटे कदम को बढ़ाकर ही की जा सकती है।
विज्ञापन
Success Stories/ Safalta Talks
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी भी बढ़े लक्ष्य की प्राप्ति एक छोटे कदम को बढ़ाकर ही की जा सकती है। अपने लक्ष्य की ओर पहला कदम बढ़ाना ही सबसे मुश्किल कार्य होता है। सफल व्यक्ति की सबसे बड़ी खूबी होती है कि वो अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर पहला कदम बिना किसी देरी के बढ़ा देते हैं। Safalta Talks के द्वारा आपके बीच आ रहे अक्षित पासी इसी बात के साक्षी हैं। अक्षित ने अपनी जर्नी की शुरूआत एक छोटा कदम बढ़ा कर की और आज अपनी एक अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन


अक्षित पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। साल 2018 में इन्होंने ने साईकल गिरी नामक एक ग्रुप को ज्वाइन किया। अक्षित ने यह ग्रुप अपने स्वास्थ्य को बेहतर करने के उद्देश्य से किया। शुरूआती दिनों में अक्षित को थोड़ी दूर तक राइड करने में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन अच्छे मोटिवेशन व अपने दृढ़ निश्चय से अक्षित ने जल्द ही दूर तक की साईकल राइडिंग शुरू कर दी। यहां तक की अक्षित ने 100 किमी से ज्यादा की राइडिंग भी की। इसके बाद अक्षित ने ढेरों इवेंट आयोजित किए। जिनमें साइकलिंग के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए ढेरों कदम उठाए। जिनमें से प्रमुख वर्ल्ड साइकलिंग डे पर 2000 से ज्यादा प्रतिभागियों के साथ साइकलिंग करना शामिल है। इसके अलावा क्रिसमस पर राइड इन रेड, होली पर होली राइड जैसे इवेंट आयोजित करवाते रहे हैं।

साइकलगिरी के अंतर्गत ढेरों अन्य कार्य जैसे लस्सी वितरण, व अनाथ बच्चों की सहायत आदि भी किए जाते हैं। अक्षित के जीवन को साइकलगिरी ने कैसे बदला व कैसे इन्हें एक अलग पहचान मिली यह सब जानने के लिए Safalta Talks पर एक खास सेशन आयोजित किया जा रहा है। बता दें कि यह सेशन 21 जून को शाम 7 बजे आयोजित किया जाएगा। जिसका हिस्सा बनने के लिए सब्सक्राइब करें Safalta Talks का यूट्यूब चैनल या क्लिक करें https://youtu.be/OSg5NHKpEps
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें