फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Safalta Talks: विंग कमांडर स्नेहा सिंह के साथ भरें गौरव की उड़ान, जानें AFCAT परीक्षा की तैयारी के खास मंत्र

सार

Safalta Talks के माध्यम से हम विंग कमांडर स्नेहा सिंह को आपके बीच ला रहे हैं जो आपको एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) की तैयारी से जुड़ी खास बातें बताएंगी।
विज्ञापन
AFCAT EXAM - फोटो : Safalta.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायु सेना की नौकरी ना केवल बेहद प्रतिष्ठित बल्कि रोमांच से भरी होती है। इसीलिए हर साल लाखों युवा इसके लिए आवेदन करते हैं। हालांकि अच्छे मार्गदर्शन के अभाव में ज्यादातर युवा सफलता हासिल नहीं कर पाते। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए Safalta Talks के माध्यम से हम विंग कमांडर स्नेहा सिंह को आपके बीच ला रहे हैं जो आपको एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) की तैयारी से जुड़ी खास बातें बताएंगी।
विज्ञापन


कानपुर की रहने वाली विंग कमांडर स्नेहा सिंह सैन्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं और इसी वजह से उन्होंने भी देश सेवा करने के लिए वायु सेना में शामिल होने का फैसला किया। उन्होंने जूलॉजी विषय से बीएससी की और साल 2004 में सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (SSB) के लिए आवेदन कर दिया जिसे उन्होंने पहले ही प्रयास में क्लियर कर लिया। वो साल 2005 से भारतीय वायु सेना में कार्यरत हैं। वर्तमान समय में वो विंग कमांडर के रूप में कार्य कर रही हैं।

क्यों खास है ये सेशन
विंग कमांडर स्नेहा सिंह उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं जो भारतीय वायु सेना में अपना करियर बनाना चाहते हैं। उन्होंने अपने कठिन परिश्रम से पहले ही प्रयास में SSB परीक्षा को क्रैक किया था। उनका अनुभव एयरफोर्स की परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और उन्हें सही दिशा दिखाने में भी मदद करेगा।
विज्ञापन

इन मुख्य विषयों पर होगी चर्चा
परीक्षा की तैयारी के लिए क्या है सही रणनीति
एयरफोर्स की तैयारी कब से करें शुरू?
महिलाओं के लिए भारतीय एयरफोर्स कैसा करियर विकल्प है?
एयरफोर्स की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए संदेश

बता दें कि इस सेशन का आयोजन 5 जून को दोपहर 2 बजे होगा। अगर आप भी इस सेशन से जुड़ना चाहते हें तो आज ही Safalta Talks का यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें या इस लिंक पर https://youtu.be/E3CYOuwqn6M क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें