आज के समय नौकरी के लिए विकल्पों की कमी नहीं हैं लेकिन अक्सर युवा इस बात को लेकर दुविधा में रहते हैं कि उनके लिए सबसे अच्छा विकल्प क्या रहेगा। Safalta Talks के इस सेशन में ऐसे ही एक युवा आए हैं जिन्होंने अपने करियर के लिए एक मुश्किल भरा फैसला किया लेकिन जी-तोड़ मेहनत और कामयाबी हासिल कर अपने फैसले को सही सिद्ध कर दिया। हम बात कर रहे हैं अभय प्रताप सिंह की। अभय ने सबसे पहले इंजीनियरिंग को अपना लक्ष्य बनाया और इंजीनियरिंग के सबसे नामी संस्थान IIT में इनका चयन भी हो गया। अक्सर देखा जाता है कि छात्र IIT के लिए सालों तक मेहनत करते हैं। IIT में चयन बेहतरीन करियर की गारंटी होती है। इसके बावजूद अभय ने IIT को छोड़कर NDA की तैयारी शुरू कर दी और NDA परीक्षा क्रैक कर भारतीय सेना में शामिल हो गए। उनके इसी निर्णय पर चर्चा करने और बहुत सी बातों को जानने के लिए Safalta Talks ने बेहद ही खास सेशन आयोजित किया।
Safalta Talks ने अभय के साथ बेहद खास सेशन “Why I Dropped IIT To Prepare For NDA” आयोजित किया जिसमें अभय ने अपने इस निर्णय के पीछे के प्रमुख कारणों और इस निर्णय पर परिवार की प्रतिक्रिया आदि बहुत सी बातों पर चर्चा की है। इसमें अभय ने NDA की तैयारी के लिए कुछ खास टिप्स भी दिए हैं। Safata Talks का यह सेशन 6 मई को आयोजित किया गया था। इस सेशन को पूरा देखने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करें-
https://youtu.be/mzdE45iASJM व ऐसे ही अन्य Safalta Talks के वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-
https://youtube.com/channel/UCT7HA992fVFrQoEfI8wbIWw