अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत तो आवश्यक है लेकिन इसके साथ ही सेल्फ मोटिवेशन भी जरूरी है।
सफलता का मार्ग ढेरों चुनौतियों, मुश्किलों व असफलताओं से होकर गुजरता है। ऐसे में हार न मानना ही सफलता प्राप्त करने का सीक्रेट है जिसके लिए आवश्यकता है सेल्फ मोटिवेशन की। इसी सेल्फ मोटिवेशन को अपना हथियार बना इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज में कार्यरत आलोक वाजपेयी ने सभी चुनौतियों का सामना किया और आज ढेरों युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। Safalta Talks का हिस्सा बनने जा रहे आलोक वाजपेयी से उनके अनुभव और चुनौतियों के बारे में जानते हैं।
हरदोई, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आलोक वाजपेयी ने HBTI कानपुर से मेकैनिकल इंजीनियरिंग में अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जिसके बाद ही आलोक सिविल सर्विसेज की तैयारी करने लगे। अपनी तैयारी के बारे में बताते हुए आलोक कहते हैं कि सेल्फ मोटिवेशन ही एक मात्र ऐसी चीज है आपकी सफलता सुनिश्चित कर सकती है। नौकरी करते हुए काम और पढ़ाई के बीच में संतुलन बनाए रखना एक महत्वपूर्ण कार्य था जिसकी वजह से आलोक को ढेरों चुनौतियों का सामना करना पड़ा। ऐसी परिस्थिति में सेल्फ मोटिवेशन उनका सहारा बना।
सिविल सर्विसेज परीक्षा क्रैक करने की इनकी यात्रा बेहद रोमांचक रही है जो आज के समय में विभिन्न सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय है। ऐसे में अगर आप भी बनना चाहते हैं IFS आलोक वाजपेयी की यात्रा का हिस्सा तो जुड़ें Safalta Talks के खास सेशन से। इस सेशन का आयोजन 1 July शाम 7 बजे होगा। इस सेशन से जुड़ने के लिए सब्सक्राइब करें
Safalta Talks का यूट्यूब चैनल