एक अच्छा करियर भला कौन नहीं चाहता, अच्छी नौकरी, बेहतर सैलरी व एक आराम की जिंदगी। लेकिन वहीं कुछ युवा ऐसे भी होते हैं जो आराम की जिंदगी नहीं, बल्कि एडवेंचर से भरपूर जीवन जीना चाहते हैं। जहां हर दिन नई चुनौतियां हों, कुछ नया सीखने को हो, साथ ही देश की सेवा करने का व आगे बढ़ने का भी खूब मौका मिले।
अलीगढ़ के रहने वाले मयंक प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं। शुरूआत में इनकी रुचि मीडिया थी। जिसकी वजह से इन्होंने मंगलायतन विश्वविद्यालय से एमबीए मीडिया व डिप्लोमा इन थिएटर आर्ट की डिग्री ली। बाद में इन्होंने कुछ मीडिया संस्थानों में काम भी किया। नई चुनौतियों के प्रति इनकी जिज्ञासा व देश सेवा के भाव के कारण ये मीडिया की नौकरी छोड़ कर पुलिस विभाग में तैयारी के लिए आ गए। पुलिस सेवा में जुड़ने के बाद इनकी पहली पोस्टिंग पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में हुई।
क्यों खास है यह सेशन
कब होगा इस सेशन का आयोजन
बता दें कि यह सेशन इस सोमवार 19 अप्रैल को शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा। आप safalta class के यूट्यूब चैनल व फेसबुक पेज पर जाकर इस आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। आप इस लिंक- http://bit.ly/safalta-talk-mayank-pratap-singh पर क्लिक कर भी इस सेशन को देख सकते हैं-