विभिन्न सरकारी नौकरियों की तैयारी करते समय छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी सही मार्गदर्शन न मिलने की होती है। हर सरकारी नौकरी की अलग मांग होती है, जिसकी वजह से हर नौकरी की चयन प्रक्रिया भी अलग-अलग होती है। इसके बारे में अभ्यर्थियों को कोई भी मार्गदर्शन नहीं मिल पाता जिससे वो कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं प्राप्त कर पाते। इसी बात को ध्यान में रखते हुए safalta.com विभिन्न क्षेत्रों के एक्सपर्ट्स को safalta talk के माध्यम से बुलाता है। जहां पर छात्रों को हर परीक्षा के बारे में उसी क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त होता है। इसी क्रम में UP-SI परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बेहद खास सेशन का आयोजन किया गया।
क्यों खास रहा यह सेशन
सोमवार 19 अप्रैल को आयोजित सेशन “यूपी पुलिस SI के चक्रव्यूह को कैसे करें पार” UP-SI की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बेहद खास रहा। इस दिन यूपी पुलिस में SI मयंक प्रताप सिंह प्रमुख वक्ता के रूप में छात्रों से रूबरू हो रहे थे। अपने अनुभवों को साझा करते हुए मयंक प्रताप सिंह ने छात्रों को ढेरों महत्वपूर्ण बातें बताई। साथ ही तैयारी के लिए कुछ खास टिप्स भी दिए। इसके अलावा पुलिस की नौकरी में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है व यह देश की सबसे बेहतरीन नौकरियों में से एक कैसे है, इन सभी बातों पर चर्चा की गई।
छात्रों से बात करते हुए मयंक प्रताप सिंह ने UP-SI की तैयारी के लिए टाइम मैनेजमेंट को सबसे महत्वपूर्ण बताया। इनके अनुसार ‘UP-SI में अपना सेलेक्शन पक्का करने के लिए छात्रों को लिखित परीक्षा के साथ-साथ फीजिकल टेस्ट की भी तैयारी करते रहना चाहिए। जिसके लिए टाइम मैनेजमेंट बेहद महत्वपूर्ण है। आपको कितना समय लिखित परीक्षा की तैयारी में देना है व कितना समय फीजिकल की तैयारी में देना है इसकी बेहतर तरीके से प्लानिंग करनी होगी। लिखित परीक्षा में कमजोर छात्रों को लिखित परीक्षा पर अधिक समय देना होगा व फीजिकल में कमजोर छात्रों को फीजिकल पर।’ इसके अलावा मयंक प्रताप सिंह ने और भी ढेरों टिप्स प्रदान किए हैं। अगर आप भी इन टिप्स की सहायता से UP-SI परीक्षा पास करना चाहते हैं तो अभी देखें ये वीडियो- http://bit.ly/safalta-talk-mayank-pratap-singh
साथ ही घर बैठे UP-SI की तैयारी करने के लिए आज ही जुड़ें safalta.com से, अभी विजिट करें- http://bit.ly/UPSI-Safalta-2021