फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, मिल रही है लगभग 50 हजार सैलरी

Wed, 05 Aug 2020 09:15 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Job - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

SAD Assam JAA Recruitment 2020: सेक्रेटेरियट एडमिनिस्ट्रेटिव डिपार्टमेंट-असम में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट (JAA) के 170 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को वेतन के रूप में14000 – 49000/- रुपये तक दिए गए हैं। वहीं ग्रेड पे के तौर पर 8700 रुपये दिए जाएंगे। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे- जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे दी जा रही है। पढ़ते हैं आगे...

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता-
पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चोहिए। साथ ही जिन उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर दक्षता में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट है वे भी आवेदन कर सकते हैं। 

आयु सीमा (01 जनवरी 2020)-
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष तय की गई है।

आवेदन शुल्क-
इन पदों के लिए आवेदन नि:शुल्क तय किया गया है।

महत्वपूर्ण तिथियां-
ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रारंभिक तिथि- 31 जुलाई, 2020
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 31 अगस्त, 2020

आवेदन कैसे करें-
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट sad.assam.gov.in पर जाना होगा और तय समय से पहले आवेदन करना होगा। 

चयन प्रक्रिया-
चयन लिखित परीक्षा और प्रैक्टिकल टेस्ट से आधार पर किया जाएगा।


ये भी पढ़ें- CRRI: जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पद खाली, आवेदन के लिए एक दिन बाकी

ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।


ये भी पढ़ें- SBI: लगभग 4000 पदों पर हो रही हैं भर्तियां, सीधे होगा चयन
 
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें