फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RVNL Jobs: बीई-बीटेक वालों के लिए 2.20 लाख सैलरी वाली नौकरी, प्रबंधकीय पदों पर होगी नियुक्ति; जल्द करें आवेदन

Fri, 03 Oct 2025 12:51 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RVNL Vacancy: अगर आप मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और सीनियर डीजीएम जैसे पदों पर नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। रेल विकास निगम लिमिटेड इन पदों पर आवेदन स्वीकार रहा है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार पूरा विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RVNL Recruitment: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) में 17 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 अक्तूबर 2025 तक ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।  इस के तहत कुल 17 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन


इसमें सीनियर डीजीएम के 6 पद, मैनेजर के 6 पद, डिप्टी मैनेजर के 2 पद और असिस्टेंट मैनेजर के 3 पद शामिल हैं। उम्मीदवार अपनी योग्यता और अनुभव के आधार पर संबंधित पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos

पात्रता की शर्तें

इन पदों पर केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास बी.ई. या बी.टेक की डिग्री हो। इसके साथ ही उम्मीदवार का शैक्षणिक रिजल्ट कम से कम 60 प्रतिशत अंक वाला होना चाहिए।
 
उम्मीदवारों की आयु पदों के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। सामान्य (General) वर्ग के लिए आयु सीमा 35 से 48 वर्ष के बीच है। वहीं आरक्षित (SC/ST/OBC/EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्यता और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी उम्मीदवार RVNL की आधिकारिक वेबसाइट rvnl.org पर देख सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल इंटरव्यू (साक्षात्कार) के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी, इसलिए इंटरव्यू में प्रदर्शन ही अंतिम चयन का आधार बनेगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति अधिसूचना में दिए गए पदों पर की जाएगी।   

आवेदन फीस

रेल विकास निगम लिमिटेड ने आवेदन शुल्क श्रेणीवार तय किया है। सामान्य (General) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपये जमा करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।
विज्ञापन

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा। सीनियर डीजीएम को प्रति माह 80,000 से 2,20,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा। वहीं मैनेजर पद के लिए 50,000 से 1,60,000 रुपये, डिप्टी मैनेजर के लिए 40,000 से 1,40,000 रुपये और असिस्टेंट मैनेजर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 30,000 से 1,20,000 रुपये तक का वेतनमान प्राप्त होगा।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को RVNL की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरने के बाद प्रिंटआउट निकाल लें।

फॉर्म भेजने का पता:
ग्राउंड फ्लोर, ऑगस्ट क्रांति भवन,
भिकाजी कामा प्लेस, आर.के. पुरम,
नई दिल्ली - 110066
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें