लॉकडाउन खत्म होने के साथ बैंकों में भर्ती शुरू हो गई है। ग्रामीण बैंकों में बंपर भर्ती की घोषणा की गई है। इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सोनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) की ओर से अकेले उत्तर प्रदेश के ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट के 1834 पदों के लिए 21 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
आईबीपीएस की ओर से देश भर के ग्रामीण बैंकों में हजारों पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के 676 प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के 194 पदों पर भर्ती होनी है। प्रदेश के आर्यावर्त बैंक के 994 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई है। प्रारंभिक परीक्षा अक्तूबर में प्रस्तावित है।
बैंक की भर्ती परीक्षाओं की काउंसलर पद्मा पांडेय का कहना है कि बैंक की भर्ती परीक्षाओं से समय का अधिक महत्व होता है। इसे ध्यान में रखकर तैयारी करनी होगी। वहीं आईबीपीएस की ओर से ग्रामीण बैंकों में ऑफिसर्स पदों के ग्रेड-1, 2 और 3 के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं।
तीन चरणों में होगी परीक्षा
- अंतिम रूप से चयन तीन चरणों प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा में बुद्धि परीक्षण और गणिती अभिरुचि के 40-40 प्रश्न होंगे। मुख्य परीक्षा में बुद्धि परीक्षण, कंप्यूटर, सामान्य ज्ञान, हिंदी या अंग्रेजी भाषा तथा गणितीय अभिरुचि के 40-40 प्रश्न होंगे। कुल 200 प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए दो घंटे मिलेंगे।
ये भी पढ़ें - स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड में 1371 पदों पर बंपर भर्तियां, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।