RUHS MO Recruitment 2024: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में मेडिकल ऑफिसर (डेंटल) के पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
RUHS MO Recruitment 2024: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में मेडिकल ऑफिसर (डेंटल) के पदों पर आवेदन करने की आज 21 मई, 2024 अंतिम तिथि है। जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट ruhsraj.org के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विश्वविद्यालय में 172 मेडिकल ऑफिसर (डेंटल) पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
शैक्षिक योग्यता
राजस्थान डेंटल काउंसिल में पंजीकरण कराना आवश्यक है।
केवल उन्हीं लोगों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी जिन्होंने आवेदन पत्र भरने से पहले राजस्थान डेंटल काउंसिल के साथ अपना पंजीकरण पूरा कर लिया है।
केवल उन्हीं आवेदकों पर चिकित्सकों के रूप में नियुक्ति के लिए विचार किया जाएगा जिन्होंने नियुक्ति की तारीख तक अपनी स्नातकोत्तर पढ़ाई पूरी कर ली है।
आयु सीमा
राजस्थान डेटा मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए पात्र होने के लिए, आवेदक की आयु कम से कम 22 वर्ष होनी चाहिए और 45 से अधिक नहीं होनी चाहिए।