फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSSB VDO: आरएसएसबी वीडीओ भर्ती परीक्षा कल, क्या पहनकर जाएं एग्जाम सेंटर? जानें ड्रेस कोड और जरूरी गाइडलाइंस

Sat, 01 Nov 2025 04:28 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RSSB VDO Exam: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वीडीओ भर्ती परीक्षा 2 नवंबर को होगी। अभ्यर्थियों को सख्त ड्रेस कोड का पालन करना होगा। पुरुष सादी शर्ट-पैंट, महिलाएं सादा सलवार-सूट या साड़ी पहनें। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं व मेटल एक्सेसरीज परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित हैं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSSB VDO Exam Guidelines: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा कल, 2 नवंबर को होने जा रही है। इस परीक्षा के लिए बोर्ड ने सख्त ड्रेस कोड और केंद्र संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर केवल निर्धारित पोशाक में ही प्रवेश मिलेगा। यदि कोई उम्मीदवार नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसे परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

RSSB VDO Dress Code: पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड

पुरुष उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन पूरी या आधी आस्तीन की शर्ट या टी-शर्ट और पतलून पहनने की अनुमति है। कपड़े सादे होने चाहिए और उन पर किसी प्रकार की डिजाइन, पैटर्न या मेटल से जुड़ी वस्तुएं नहीं होनी चाहिए। बेल्ट, बटन या गहनों में भी मेटल का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा।

RSSB VDO Dress Code for Female: महिला अभ्यर्थियों के लिए नियम

महिला उम्मीदवार सलवार-सूट, साड़ी या सादा ड्रेस पहनकर परीक्षा में शामिल हो सकती हैं। वे किसी प्रकार के आभूषण, मेटल बटन, हेयरपिन, क्लिप या डिजाइनदार कपड़ों का उपयोग नहीं करें। फुटवियर के लिए केवल सैंडल या फ्लैट जूते की अनुमति दी गई है, जबकि ऊंची एड़ी के जूते या चप्पलें वर्जित हैं।
विज्ञापन

किन वस्तुओं पर रहेगा प्रतिबंध

परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक वस्तु ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसमें Wrist Watch, Smart Watch, Bluetooth Device, Calculator, Mobile Phone और अन्य Communication Devices शामिल हैं। ऐसे उपकरणों को केंद्र में लाने पर उन्हें जब्त किया जा सकता है और उम्मीदवार को परीक्षा से बाहर किया जा सकता है।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश
  • परीक्षा केंद्र में किसी भी धातु की वस्तु या मेटल बटन वाले कपड़े नहीं पहने जा सकेंगे।
  • उम्मीदवारों के जूते या चप्पल टखनों तक के होने चाहिए।
  • परीक्षा कक्ष में बैग, मोबाइल, घड़ी या किसी भी अतिरिक्त सामान को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

गौरतलब है कि ये सभी दिशा-निर्देश 2 नवंबर को होने वाली ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा पर लागू होंगे। अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित शहर सूचना पर्ची (City Intimation Slip) आज से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, एडमिट कार्ड 30 अक्तूबर को जारी किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें