आवेदन के लिए जरूरी शर्तें
कनिष्ठ सहायक पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (12वीं) की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही O या DOEACC द्वारा आयोजित हायर लेवल सर्टिफिकेट /NIELIT सर्टिफिकेट कंप्यूटर कोर्स / COPA / DPCS जैसे कंप्यूटर कोर्स किए हुए होने चाहिए। उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिन्दी में कार्य करने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की जानकारी भी होनी चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण, उम्मीदवार ने सीनियर सेकेंडरी स्तर CET-2024 परीक्षा में भाग लिया हो, तभी वह इस भर्ती के लिए आवेदन करने योग्य होगा।
बात करें आयु सीमा की तो, उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2027 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
कैसे होगा चयन?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट (हिन्दी और इंग्लिश) के आधार पर किया जाएगा। पहले सभी योग्य अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी और इसके सफल होने पर ही उन्हें टाइपिंग टेस्ट देना होगा। दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट तैयार की जाएगी।