आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारो की आयु 1 जनवरी 2026 को 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ऐसे होगा चयन (Selection Process)
- लिखित परीक्षा: लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान और विशिष्ट विषयों से 120 प्रश्न होंगे। परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी और कुल 120 अंक होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
- दस्तावेज सत्यापन: अभ्यर्थियों को अपनी आयु सीमा, आवश्यक योग्यता, निवास, श्रेणी और अन्य के समर्थन में सभी आवश्यक दस्तावेज और प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।
- चिकित्सा परीक्षण: चयनित अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा परीक्षण से गुजरना होगा कि वे नौकरी के लिए उपयुक्त हैं।
आवेदन शुल्क (Registration Fees)
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 600 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी और अन्य आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन के समय 400 रुपये का भुगतान करना होगा।