Rajasthan Livestock Assistant Recruitment
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
Rajasthan Livestock Assistant Recruitment: अगर आप 12वीं पास हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की पशुधन सहायक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुल 2,540 पदों पर भर्ती के लिए आयोग की ओर से आवेदन मांगे जा रहे हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, यानी 01 मार्च 2025 है, लिहाजा बिना समय गवांए तुरंत आवेदन कर दें।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (rssb.rajasthan.gov.in) या (recruitment.rajasthan.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान का लक्ष्य पशुधन सहायक के कुल 2540 पदों को भरना है, जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 2252 रिक्तियां और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 288 रिक्तियां शामिल है।