फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSSB Vacancy 2026: इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा वालों के लिए मौका, जेई के 800+ पदों पर भर्ती; आवेदन शुरू

Sun, 16 Aug 2026 04:09 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSSB) - फोटो : X(@JaipurRssb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSSB JE Vacancy 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कनिष्ठ अभियंता (Junior Engineer-JE) के 874 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये पद लोक निर्माण विभाग (PWD), जल संसाधन विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) में भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 अगस्त से 14 सितंबर 2026 तक राजस्थान एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रिक्तियों का विवरण

विभाग पद रिक्तियां
लोक निर्माण विभाग (PWD) जेई सिविल (डिग्री) 351
लोक निर्माण विभाग (PWD) जेई सिविल (डिप्लोमा) 42
जल संसाधन विभाग जेई सिविल (डिग्री) 72
जल संसाधन विभाग जेई सिविल (डिप्लोमा) 179
लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) जेई सिविल (डिग्री) 47
लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) जेई सिविल (डिप्लोमा) 151
लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) जेई मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल (डिप्लोमा) 32
कुल - 874

क्या है आवेदन की शर्तें?

आरएसएसबी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 में सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, पीएचईडी विभाग के कुछ पदों के लिए मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी मान्य है। 

विज्ञापन


ये भर्ती राजस्थान के अनुसूचित और गैर-अनुसूचित क्षेत्रों में भरे जाएंगे। उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2027 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

जानें आवेदन शुल्क

वर्ग आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग तथा क्रीमी लेयर ओबीसी/एमबीसी 600
नॉन-क्रीमी लेयर ओबीसी/एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी/एसटी (राजस्थान) 400
सभी दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवार 400

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो।
  • हस्ताक्षर और बाएं अंगूठे के निशान की स्कैन कॉपी।
  • 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा या डिग्री की मार्कशीट और प्रमाण पत्र।
  • SC, ST, OBC, MBC या EWS उम्मीदवारों के लिए जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  • निवास प्रमाण पत्र (जहां आवश्यक हो)।
  • दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र या UDID कार्ड।
  • पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए डिस्चार्ज सर्टिफिकेट या NOC।
  • अंतिम स्कूल, कॉलेज या संस्थान से प्राप्त चरित्र प्रमाण पत्र।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अपनी SSO ID और पासवर्ड से लॉगिन करें। यदि ID नहीं है, तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • Recruitment Portal में जाकर राजस्थान JE भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को अंतिम बार जांचकर सबमिट कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें