अगर किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो क्या करें?
यदि किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर-की में कोई उत्तर गलत लगता है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्तियां मिलने के बाद भर्ती बोर्ड विषय विशेषज्ञों से उनकी जांच कराएगा।
यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है तो संबंधित उत्तर में संशोधन किया जाएगा और उसके बाद फाइनल आंसर-की जारी होगी। अंतिम आंसर-की जारी होने के बाद उस पर दोबारा कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
ऐसे करें संभावित अंकों की गणना
उम्मीदवार आधिकारिक मार्किंग स्कीम के अनुसार अपने संभावित अंक निकाल सकते हैं।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा।
- प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
इसी आधार पर अभ्यर्थी अपने अनुमानित स्कोर की गणना कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान जल्द से जल्द कर लें और यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है तो निर्धारित समय के भीतर ही उसे दर्ज करें। अंतिम परिणाम फाइनल आंसर-की के आधार पर ही तैयार किया जाएगा।
कैसे डाउनलोड करें आंसर-की?
आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। डाउनलोड करने के लिए ये आसान स्टेप्स अपनाएं-
- सबसे पहले आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Forester Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर आंसर-की दिखाई देगी।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान कर लें।