12वीं पास करें आवेदन
वनपाल पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का सीनियर सेकेंडरी (10+2) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वनरक्षक पद के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है। इन दोनों पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही अभ्यर्थी को राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान और देवनागरी लिपि में हिंदी में कार्य करने का ज्ञान होना चाहिए।
सर्वेयर पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है, साथ ही सिविल सर्वे में आईटीआई सर्टिफिकेट या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इस पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
इस भर्ती के लिए सामान्य, क्रीमी लेयर ओबीसी और एमबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं नॉन-क्रीमी लेयर ओबीसी/एमबीसी, एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। सभी दिव्यांग उम्मीदवारों को भी 400 रुपये शुल्क देना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अन्य राज्यों से आरक्षित श्रेणी में आवेदन करने वाले उम्मीदवार सामान्य वर्ग में माने जाएंगे और उन्हें 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
शारीरिक फिटनेस के मापदंड
भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड भी तय किए गए हैं। पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 163 सेमी और छाती 84 सेमी (5 सेमी फैलाव सहित) होनी चाहिए, जबकि महिलाओं के लिए ऊंचाई 150 सेमी और छाती 79 सेमी (5 सेमी फैलाव सहित) निर्धारित है। एसटी वर्ग और कुछ विशेष क्षेत्रों के उम्मीदवारों को छूट दी गई है, जिसमें पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊँचाई 152 सेमी और महिलाओं के लिए 145 सेमी रखी गई है।
इसके अलावा शारीरिक दक्षता परीक्षण भी होगा। इसमें पुरुष उम्मीदवारों को 4 घंटे में 25 किलोमीटर पैदल चलना होगा, जबकि महिला उम्मीदवारों को 4 घंटे में 16 किलोमीटर पैदल चलना अनिवार्य होगा।