फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSSB: आरएसएसबी ने बदल दिए परीक्षा के नियम, अब मल्टीपल शिफ्ट परीक्षाओं में लागू होगा नया नॉर्मलाइजेशन फार्मूला

Sat, 26 Jul 2025 12:55 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan Staff Selection Board Normalization: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब एक से अधिक शिफ्टों में आयोजित परीक्षाओं में ‘इक्विपरसेंटाइल फॉर्मूला’ लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Staff Selection Board Normalization: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब एक से अधिक शिफ्टों में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में नया  फार्मूला लागू किया जाएगा। यह निर्णय हाल ही में बोर्ड द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है।

इस फॉर्मूले के तहत तैयार की जाएगी मेरिट सूची

बोर्ड के अनुसार, उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने के कारण परीक्षाएं एक से अधिक शिफ्टों में आयोजित की जाती हैं। इससे हर शिफ्ट में प्रश्न-पत्र की कठिनाई अलग-अलग होती है। इसी असमानता को दूर करने के लिए बोर्ड अब ‘इक्विपरसेंटाइल नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला’ को अपनाएगा। यह फार्मूला पहले से ही केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग (SSC) और अन्य प्रमुख भर्ती एजेंसियों द्वारा अपनाया जा चुका है। अब राजस्थान में भी इस फॉर्मूले के तहत मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह नियम 25 जुलाई 2025 से लागू होगा और जिन परीक्षाओं का आयोजन पहले ही एक से अधिक शिफ्टों में किया जा चुका है (जैसे कि प्रहरी भर्ती परीक्षा 2024), उन पर भी यह नियम प्रभावी रहेगा। 
 

क्या होता है इक्विपरसेंटाइल नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला?

इस फॉर्मूले में हर शिफ्ट के परिणामों को एक समान प्रतिशत स्तर पर लाकर समायोजित किया जाता है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि कठिन और आसान शिफ्ट में बैठने वाले उम्मीदवारों के साथ कोई भेदभाव न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें