फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSSB Exam Date 2025: स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट स्टेज-2 के लिए नई तिथि घोषित, जून में होगा एग्जाम

Wed, 28 May 2025 12:15 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RSSB Exam Date 2025 Released: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने स्टेनोग्राफर एवं पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-2 संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा के स्टेज 2 (टाइपिंग और स्टेनोग्राफर) की पुनः परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा जून में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
RSSB Exam Date 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSSB Exam Date 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-II संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2024 के स्टेज-2 (टाइपिंग और स्टेनोग्राफर परीक्षा) पुन: परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा 29 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर नियत समय पर जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के तहत कुल 474 रिक्त पद भरे जाएंगे, जिनमें से 194 पद स्टेनोग्राफर और 280 पद पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-II के लिए हैं।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

  • परीक्षा का ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तारीख और लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर अलग से जारी होगी।
  • एग्जाम से जुड़ी सारी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर अलग से दी जाएगी।
  • केंद्र पर अपना प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र और फोटो वाला आधार कार्ड जरूर लेकर आएं। अगर आधार कार्ड नहीं है, तो पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी में से कोई एक मान्य होगा।
  • परीक्षा में 2.5cm×2.5cm साइज की ताजा रंगीन फोटो, नीला पेन, पेंसिल और रबर साथ लाना होगा। कोई और चीज साथ में नहीं लानी है।
  • परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसी भी नकल कराने वाले झांसे में न आएं और सोशल मीडिया की गलत बातों पर भरोसा न करें। नकल करते पकड़े जाने पर भारी जुर्माना और जेल भी हो सकती है। ऐसे छात्र भविष्य की परीक्षाओं में बैठ भी नहीं पाएंगे।
  • परीक्षा की सही जानकारी केवल बोर्ड की वेबसाइट या सरकारी समाचार पत्रों से लें। सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न दें।

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड   

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर स्टेनो/पीए एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें