फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSSB Computer Instructor: आरएसएसबी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, कब आएगा एडमिट कार्ड?

Fri, 14 Aug 2026 06:45 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RSSB Computer Instructor City Slip 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्थी एसएसओ आईडी से परीक्षा जिले की जानकारी देख सकते हैं। प्रवेश पत्र 19 अगस्त को जारी होगा।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSSB Computer Instructor City Slip 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 14 अगस्त 2026 को बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा शहर की जानकारी जारी कर दी है। अभ्यर्थी अब यह देख सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस जिले में होगा। परीक्षा जिले की जानकारी राजस्थान भर्ती पोर्टल पर अभ्यर्थियों की एसएसओ आईडी के जरिए उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन

19 अगस्त को जारी होगा प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड

बोर्ड ने परीक्षा से जुड़ी एक और अहम जानकारी दी है। प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड 19 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जरूरी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।
विज्ञापन

आरएसएसबी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों से अपनी परीक्षा सिटी की जानकारी देख सकते हैं:
  • राजस्थान भर्ती पोर्टल पर जाएं।
  • अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • संबंधित भर्ती या परीक्षा सेक्शन खोलें।
  • बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर दिखाई गई परीक्षा जिले की जानकारी देखें।
  • परीक्षा सिटी की जानकारी डाउनलोड या सेव कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें