फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSSB: एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के 1100 पदों पर भर्ती, बीएससी कृषि वालों के लिए शानदार अवसर; 13 जनवरी से करें आवेदन

Tue, 06 Jan 2026 07:52 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RSSB Agriculture Supervisor Recruitment: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2025-26 की अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 1100 पदों पर भर्ती होगी। ऑनलाइन आवेदन 13 जनवरी से 11 फरवरी 2026 तक होंगे। परीक्षा 18 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।
 
विज्ञापन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSSB) - फोटो : X(@JaipurRssb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2025-26 को लेकर विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। यह नोटिफिकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तारीखों की भी घोषणा कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 13 जनवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

1100 पदों पर होगी भर्ती

राज्य में कृषि व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह भर्ती कृषि विभाग के अंतर्गत की जा रही है। आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2025-26 के माध्यम से कुल 1100 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इनमें से 944 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र और 156 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित किए गए हैं। बोर्ड के अनुसार, यह भर्ती राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।

अधिसूचना में क्या-क्या जानकारी है?

कृषि पर्यवेक्षक भर्ती की आधिकारिक पीडीएफ में उम्मीदवारों के लिए जरूरी सभी जानकारियां दी गई हैं। इसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण नियम, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और वेतनमान का पूरा विवरण शामिल है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें, ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके।
 
विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB / RSMSSB)
पद का नाम कृषि पर्यवेक्षक
कुल पदों की संख्या 1100 पद
आवेदन शुरू होने की तिथि 13 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक)
आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in
परीक्षा तिथि 18 अप्रैल 2026 (शनिवार)
वेतनमान वेतन मैट्रिक्स लेवल-6
शैक्षणिक योग्यता कृषि/बागवानी में स्नातक या कृषि विषय के साथ 10+2
भाषा संबंधी योग्यता देवनागरी लिपि में हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान
अन्य आवश्यक योग्यता राजस्थान की संस्कृति की समझ
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा (अधिसूचना अनुसार)

परीक्षा तिथि घोषित

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने हाल ही में जारी एक नोटिस में कृषि पर्यवेक्षक सहित कई भर्तियों की परीक्षा तिथियां स्पष्ट की हैं। नोटिस के अनुसार, आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को अभी से अपनी तैयारी शुरू करने की सलाह दी गई है।

रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1100 पद निकाले गए हैं।
  • गैर-अनुसूचित क्षेत्र: 944 पद
  • अनुसूचित क्षेत्र: 156 पद

यह विभाजन राज्य के क्षेत्रीय संतुलन और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है।

आवेदन प्रक्रिया

आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक पद के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 13 जनवरी 2026 से शुरू होकर 11 फरवरी 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने की सलाह दी जाती है।

यह पद वेतन मैट्रिक्स लेवल-6 के अंतर्गत आता है, जिसमें नियमित वेतन के साथ राज्य सरकार द्वारा अनुमन्य भत्ते भी मिलेंगे।

आधिकारिक नोटिस देखें...
विज्ञापन

पात्रता मानदंड

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कृषि या बागवानी में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कृषि विषय के साथ 10+2 किया है, वे भी आवेदन के पात्र हैं।

साथ ही, उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की समझ होना जरूरी है, जो फील्ड वर्क और स्थानीय स्तर पर कार्य करने के लिए आवश्यक मानी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें