16 जनवरी को वेबसाइट पर अपलोड होगा परिणाम
बोर्ड अध्यक्ष की ओर से साझा जानकारी के मुताबिक, बोर्ड ने मीटिंग में आज जिन कार्यों का अनुमोदन किया उनमें 4th class employee भर्ती प्री डीवी परिणाम भी शामिल है। उन्होंने मेरिट में सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं भी दीं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि परिणाम 16 जनवरी को वेबसाइट पर अपलोड होंगे।
सितंबर में हुई थी परीक्षा
परीक्षाएं 19 से 21 सितंबर तक 1,300 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। ग्रेड IV परीक्षा राज्य सरकार के विभागों में कई लिपिकीय और प्रशासनिक पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
ग्रुप-डी परीक्षा राजस्थान की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है, जिसमें इस वर्ष 24.71 लाख पंजीकरण हुए थे। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए इसे तीन दिनों तक दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था।
RSSB 4th Grade Result Download: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती का परिणाम जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना स्कोरकार्ड और मेरिट डाउनलोड कर सकेंगे"
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "परिणाम" पर क्लिक करें।
- फिर, "चतुर्थ श्रेणी भर्ती का परिणाम" पर क्लिक करें।
- मेरिट लिस्ट स्वचालित रूप से डाउनलोड हो जाएगी।
- भविष्य में संदर्भ के लिए सूची को सहेज कर रखें।