शैक्षिक योग्यता
जेएसओ पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास केमिस्ट्री, मृदा विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान या संबंधित विषय में एम.एससी या एम.एस की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं, जेईई पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में बी.ई., बी.टेक, एम.टेक या एमई की मान्यता प्राप्त डिग्री होनी चाहिए। दोनों पदों पर आवेदन के लिए विषय से संबंधित तकनीकी योग्यता आवश्यक है।
जानें आयु सीमा की शर्तें
उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। राजस्थान राज्य के एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी, जबकि एससी, एसटी और ओबीसी महिला उम्मीदवारों को 10 वर्ष की आयु छूट का प्रावधान है।
कितना मिलेगा वेतन?
पे-मैट्रिक्स के अनुसार, कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (JSO) पद के लिए वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल–12 निर्धारित किया गया है, जबकि कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता (JEE) पद पर नियुक्त अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल–10 के अनुसार वेतन मिलेगा।