फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSMSSB Stenographer: राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, आठ नवंबर से दर्ज कराएं आपत्ति

Thu, 07 Nov 2024 09:12 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RSMSSB Stenographer 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-11 संयुक्त सीधी भर्ती की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं और आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
RSMSSB Stenographer 2024 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSMSSB Stenographer 2024: आरएसएमएसएसबी ने स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-II संयुक्त सीधी भर्ती का प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी जारी कर दी है, जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं। राजस्थान स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड- II संयुक्त सीधी भर्ती-2024 5 अक्तूबर, 2024 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 474 पदों को भरना है
विज्ञापन


आधिकारिक सूचना के अनुसार, यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्नपत्र में सम्मिलित किसी प्रश्न/प्रश्नों अथवा उसके उत्तरों के संबंध में कोई आपत्ति हो तो वे निर्धारित शुल्क के साथ 8 नवम्बर 2024 से 10 नवम्बर 2024 तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपनी ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि वे अपनी आपत्तियां केवल बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए गए मास्टर प्रश्न पत्र के प्रश्न संख्या और उत्तर विकल्पों के क्रम के आधार पर ही दर्ज कराएं।
विज्ञापन

आपत्ति शुल्क
अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आपत्ति लिंक पर जाकर अपना एसएसओ आईडी सबमिट कर सकते हैं। आपत्ति किए जाने वाले प्रश्नों की संख्या के अनुसार 100 रुपये प्रति प्रश्न की दर से ई-मित्र पेमेंट गेटवे या ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से शुल्क का भुगतान करना होगा। भुगतान के लिए सेवा शुल्क ई-मित्र द्वारा अलग से वसूला जाएगा। नोटिस में उल्लेखित शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन

उत्तर कुंजी ऐसे करें डाउनलोड
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट atrsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें।
  • एक लॉगिन पेज खुलेगा, आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट विकल्प दबाएं, आपकी उत्तर कुंजी प्रदर्शित हो जाएगी।
  • कुंजी को ध्यानपूर्वक जांचें और यदि कोई विसंगति दिखे तो आपत्ति उठाएं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें