RSMSSB Recruitment 2020 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने ईसीजी टेक्नीशियन के विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। जो योग्य व इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट या इस खबर में आगे दी गई लिंक के माध्यम से नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें। सभी जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को 04 नवंबर, 2020 तक पूरा कर लें। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
पदों की विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
ईसीजी टेक्नीशियन कुल 195 पद
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।