फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSMSSB Jobs 2024: राजस्थान में जेटीए और अकाउंट असिस्टेंट के ढ़ेरों पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Sun, 15 Dec 2024 05:53 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RSMSSB Recruitment 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने विभिन्न विभागों में जूनियर तकनीकी सहायक और अकाउंट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन
Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSMSSB JTA, Account Assistant Job: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने विभिन्न विभागों के तहत जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (JTA) और अकाउंट असिस्टेंट के लिए भर्ती की घोषणी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 6 फरवरी से 6 मार्च 2025 के बीच ऑनलाइन आवेदन करके इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। राजस्थान जेटीए और अकाउंट असिस्टेंट परीक्षा 16 जून 2025 को होने वाली है। 

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2,600 पदों को भरना है, जिसमें कनिष्ठ तकनीकी सहायक के लिए 2200 पद है और लेखा सहायक के लिए 400 पद शामिल है।

पात्रता मानंदड (Eligibility Criteria)
जूनियर तकनीकी सहायक पद के लिए पात्र होने के लिए अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या डिप्लोमा या कृषि इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक होना चाहिए।

अकाउंट असिस्टेंट: आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उन्हें निम्नलिखित प्रमाणपत्रों में से किसी एक के साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन में दक्षता होनी चाहिए: 

1. डीओईएसीसी या समकक्ष द्वारा “ओ” लेवल प्रमाणपत्र।
2. राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद से COPA/DPCS प्रमाणपत्र।
3. कंप्यूटर विज्ञान या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा।
4. वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आरएस-सीआईटी प्रमाण पत्र या समकक्ष।

इस सभी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष के 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

आवेदन शुल्क
राजस्थान आरएसएमएसएसबी जेटीए और अकाउंट असिस्टेंट भर्ती के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए  आवेदन शुल्क 450 रुपये है। जबकि, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • पंजीकरण पूरा करें और क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र में सही जानकारी भरें।
  • नवीनतम फोटोग्राफ और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें