फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSMSSB: राजस्थान में वनरक्षक-वनपाल भर्ती की अधिसूचना जल्द, 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवारों को मिलेगा मौका

Mon, 01 Sep 2025 12:43 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RSMSSB Recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द ही वनरक्षक और वनपाल के 742 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी करने जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर जल्द ही उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSMSSB Forest Guard & Forester Recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) जल्द ही वनरक्षक (Forest Guard) और वनपाल (Forester) के कुल 742 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी करने वाला है। इनमें से वनरक्षक के 483 पद और वनपाल के 259 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर जानकारी साझा की कि इस भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

ये शैक्षणिक योग्यता जरूरी

वनपाल पदों के लिए उम्मीदवार का इंटरमीडिएट पास होना आवश्यक है, साथ ही उसे CET 12वीं स्तर की परीक्षा भी उत्तीर्ण करनी होगी। वहीं, वनरक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास होना अनिवार्य है।
  • फॉरेस्ट गार्ड ( वनरक्षक ) के लिए 10वीं पास
  • फॉरेस्टर ( वनपाल ) के लिए 12वीं पास+ CET

ये होगी आयु सीमा 

वनपाल पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि वनरक्षक पद के लिए आयु सीमा 18 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है।

  • फॉरेस्ट गार्ड (वनरक्षक) के लिए 18 वर्ष से 24 वर्ष 
  • फॉरेस्टर (वनपाल) के लिए 18 वर्ष से 40 वर्ष
विज्ञापन

इतना होगा वेतनमान

वनपाल (Forester) पद के लिए वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-8 निर्धारित किया गया है, जबकि वनरक्षक (Forest Guard) पद के लिए पे मैट्रिक्स लेवल-4 वेतनमान तय है। 

आवेदन शुल्क

आवेदन के लिए ओटीआर शुल्क श्रेणीवार अलग-अलग रखा गया है। सामान्य वर्ग तथा क्रीमीलेयर श्रेणी के ओबीसी/एमबीसी उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, राजस्थान के नॉन क्रीमलेयर श्रेणी के ओबीसी/एमबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के आवेदकों के लिए शुल्क 400 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा, सभी दिव्यांगजन आवेदकों को भी 400 रुपये शुल्क देना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए होम पेज पर मौजूद Apply Online टैब पर क्लिक करें। इसके बाद आवश्यक विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन करें, मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।

एप्लीकेशन प्रोसेस, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण से जुड़ी पूरी जानकारी बोर्ड द्वारा जारी होने वाली विस्तृत अधिसूचना में उपलब्ध होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें