RSMSSB PTI परिणाम: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड यानी RSMSSB ने फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (पीटीआई) परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे वेे अपना परिणाम आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
मुख्य जानकारी-
- आपको बता दें कि बोर्ड ने 4 मई 2018 को 4500 पदों के लिए एक अधिसूचना जारी की थी।
- 30 सितंबर 2018 को परीक्षा का आयोजन किया गया था।
- इस परीक्षा के नतीजे 1 जनवरी 2019 को जारी किए गए थे।
- परिणाम के बाद बोर्ड ने 13 फरवरी से 19 फरवरी तक और 10 जून से 13 जून तक भर्ती के लिए उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया।
RSMSSB PTI का परिणाम: ऐसे देखें अपना परिणाम-
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.raasthan.gov.in पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद होमपेज पर 'परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
चरण 4: वहां मौजूद 'परिणाम' और 'कट ऑफ' से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 5: जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक पीडीएफ खुलेगी। उसमें अपने रोलनंबर को सर्च करें।
ये भी पढ़ें- बीटेक तक जिनके पास अपना कंप्यूटर नहीं था, जानें वो कैसे बने गूगल के सीईओ
रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।