परीक्षार्थियों को मिली फ्री बसों में यात्रा की सुविधा
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 के मद्देनजर परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी थी। निगम द्वारा 15 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर 19 अगस्त की रात 11:59 बजे तक सभी रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई। यह सुविधा उन सभी अभ्यर्थियों के लिए मान्य थी, जिनके पास मान्यता प्राप्त प्रवेश पत्र था।
परीक्षा में शामिल होने वाले लगभग 6.76 लाख अभ्यर्थियों के लिए राज्य के 38 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। अभ्यर्थियों की भारी संख्या को ध्यान में रखते हुए RSRTC ने 595 अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया था, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।