फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSMSSB: जीएनएन, एएनएम और कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा का कार्यक्रम जारी, यहां देखें कब होगा कौन सा एग्जाम

Tue, 16 Jan 2024 04:49 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RSMSSB Exam Schedule: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने जीएनएन, एएनएम और कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार नीचे परीक्षा की तिथियां और समय देख सकते हैं।
विज्ञापन
RSMSSB Motor Vehicle SI Receruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSMSSB GNN, ANM and AS Exam Schedule: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने जीएनएन, एएनएम और कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। अधिसूचना के अनुसार, संविदा नर्स (जीएनएम) पद के लिए परीक्षा 3 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी। संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) भर्ती परीक्षा 3 फरवरी को आयोजित की जाएगी। कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 4 फरवरी को आयोजित होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं।

विज्ञापन

परीक्षाओं का समय

संविदा नर्स (जीएनएम) भर्ती परीक्षा 2023 सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) भर्ती परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2023 सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

कब आएगा एडमिट कार्ड

प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख उचित समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद उसे नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके डाउनलोड किया जा सकेगा।
  • आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • जीएनएन, एएनएम और कृषि पर्यवेक्षक के लिए आरएसएमएसएसबी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा।
  • यहां अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरतों के लिए एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें