फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSMSSB: तकनीकी समस्या से रुका राजस्थान जेल प्रहरी का परिणाम, आज जारी होने की उम्मीद; बोर्ड ने दी जानकारी

Sat, 30 Aug 2025 12:14 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan Jail Warder Result 2025: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने जानकारी दी है कि तकनीकी दिक्कतों के चलते जेल प्रहरी भर्ती परिणाम जारी होने में विलंब हो रहा है, हालांकि बोर्ड का प्रयास है कि परिणाम आज ही घोषित कर दिया जाए।
विज्ञापन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSSB) - फोटो : X(@JaipurRssb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jail Warder Recruitment 2025: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी दी है कि जेल प्रहरी भर्ती का परिणाम तकनीकी कारणों से निर्धारित तिथि पर जारी नहीं हो सका। बोर्ड ने बताया कि परिणाम 29 अगस्त 2025 को जारी होना था, लेकिन वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आने के कारण इसे अपलोड नहीं किया जा सका।  

कब जारी होगा रिजल्ट?

हालांकि, बोर्ड की तकनीकी टीम समस्या को दूर करने में लगातार काम कर रही है और प्रयास किया जा रहा है कि परिणाम आज रात यानी 30 अगस्त 2025 को ही उम्मीदवारों के लिए सार्वजनिक कर दिया जाए।

विज्ञापन


968 पदों पर होगी भर्ती

पहले यह भर्ती 803 पदों के लिए होनी थी, जिनमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-Scheduled Area) के 759 और अनुसूचित क्षेत्र (Scheduled Area) के 44 पद शामिल थे। अब इसमें 165 पदों की बढ़ोतरी की गई है, जिससे कुल पदों की संख्या बढ़कर 968 हो गई है। श्रेणीवार रिक्तियों का विस्तृत विवरण आधिकारिक नोटिस में देखा जा सकता है।
 
श्रेणी (Category) पदों की संख्या (Vacancies)
सामान्य वर्ग (अनारक्षित) 420
आर्थिक पिछड़ा वर्ग (EWS) 88
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 162
अति. पिछड़ा वर्ग (MBC) 83
अनुसूचित जाति (SC) 116
अनुसूचित जनजाति (ST) 136
सहरिया 4
कुल 968
विज्ञापन

कैसे होगा चयन? 

आरएसएसबी भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया के तीन चरण होंगे- लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

दोनों चरणों में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आगे बढ़ना होगा। बोर्ड द्वारा एक से अधिक चरणों में किसी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा तो उसमें सामान्यकरण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें